Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

डार्क सर्कल्स छुपाने का किफायती तरीका

dark circles hindi cover

क्या आप डार्क सर्कल्स से परेषान हैं? क्या आपकी आँखों के नीचे गहरे काले गद्दे हैं जिन्हे आप छुपा नहीं पाती?

ज़्यादातर औरतों को डार्क सर्कल्स की समस्या होती है क्यूंकि वो सुबह जल्दी उठ जाती हैं और रात को सबसे देर से सोती हैं। इस कारण कहीं बहार जाते हुए डार्क सर्कल्स को छुपाने में बहुत सारा वक़्त चला जाता है और कभी कभी आपका मेकअप एक सामान नहीं लगता।

यह डार्क सर्कल्स बहुत ही भद्दे लगते हैं और आपका सारा लुक ख़राब कर देते हैं। सबसे बड़ी समस्या यह है की आपके डार्क सर्कल्स पूरी तरह ख़तम होने में बहुत वक़्त लेते हैं। ऐसे में अगर आपको कहीं जाना हो तोह बहुत दिक्कत आती है।

आज हम आपको एक नया और अलग तरीका बता रहे हैं जिससे आप डार्क सर्कल्स को अच्छे से छुपा सकती हैं-

 

स्टेप 1 – एक लिपस्टिक ब्रश और एक रेड या ऑरेंज लिपस्टिक लीजिये।

 

स्टेप 2 – अब इस ब्रश के इस्तेमाल से अपनी आँखों के नीचे और ऊपर थोड़ी सी लिपस्टिक लगा लीजिये।

 

स्टेप 3 –  अब एक कॉटन बॉल लीजिये और धीरे धीरे अपना कंसीलर लगाइये।

 

स्टेप 4 – ब्लेंडर टूल या कॉटन से कंसीलर को आँखों के आस-पास इस तरह लगाइये की वह एक जैसा हो जाये।

अब आप देखेंगी की आपके सारे डार्क सर्कल्स छुप गए हैं। अब आप अपना बाकी का मेकअप आसानी से लगा सकती हैं। किसीको यह पता नहीं चलेगा की आपके कोई डार्क सर्कल्स हैं!

 

इस टिप का वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक (click) करें

 

चित्र स्त्रोत: my10online, youtube