Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

पीने के बजाय जूस खा रहे थे फूड ब्लॉगर, यूजर ने ट्रोल किया और कहा- “बंदर”!

आप में से हर किसी ने जूस का सेवन तो किया ही होगा। चाहे वो मौसंबी का जूस हो या अनार का या फिर मिक्स वेजिटेबल का। क्या आपको पता है, आज कल लोग जूस को खा भी रहे हैं! इसी तरह के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं |

मशहूर फूड ब्लॉगर गौरव वासन के द्वारा youtubeswadofficial नाम से इंस्टाग्राम पर अपलोड किये गए वीडियो में आपको दिखेगा कि एक जूस की दुकान पर दुकानदार द्वारा सबसे पहले ऑरेंज और अनानास का जूस बनाया जाता है। उसके बाद ग्लास में जूस डालने के बाद केले के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर डाले जाते हैं। इसी के साथ अनार के दाने भी डाले जाते हैं। फिर गौरव वासन इसे चम्मच लेकर खाने लगते है। बाद में लिखते है- “नंदू के यहां जूस खाया जाता है!”

यहां वीडियो देखें:- https://www.instagram.com/reel/CamyGUoBZ2w/?utm_medium=copy_link

जब से इस वीडियो को अपलोड किया गया है, तब से लेकर अब तक 356K व्यूज मिल चुके हैं। 33.2K से ज्यादा लाइक्स और सैकड़ों कमेंट्स मिल चुके हैं। एक यूजर ने लिखा- भाई साहब आप तो रोज बाहर का खाते हो, आपका तो रोज पेट ख़राब होता होगा। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- छी-छी दुकानदार का दांत देखकर लगता है, इसमें तो “विमल” भी डाला होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- कोई कुछ नहीं बोलेगा- भैया ने तो बहुत “हाइजीनिक” तरीके से जूस बनाया है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- भैया आप खाते पीते टाइम “बंदर” जैसे मुंह क्यों बनाते हो।

 

क्या आपने कभी जूस को खाने की कोशिश की है? यदि नहीं! तो आज ही अपने घर में जूस पीने की बजाय खाने की कोशिश करें और आप अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में दे सकते है।

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।