Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

प्रमुख सेलिब्रेटिज के दिल्ली में मनपसंद रेस्टॉरेंट

हम  सभी के अपने मनपसंद रेस्टॉरेंट  होते हैं , जहाँ हम अक्सर जाना पसंद करते हैं, किसी विशेष व्यंजन का स्वाद लेनें , अवसर चाहे कोई भी हो । उसी प्रकार सितारे जब भी दिल्ली में होते हैं वे अपनी मनपसंद जगह पर ही खाना खाना पसंद करते हैं  । स्ट्रीट फूड के चटकारे लेने से लेकर शानदार रेस्टॉरेंट में खाना पसंद करते हैं । यहां हैं कुछ सेलेब्स के दिल्ली में मनपसंद रेस्टॉरेंट्स जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

* कटरीना कैफ  

यह खूबसूरत अदाकारा जब भी दिल्ली में होती हैं , तो कोशिश करती हैं कि अपनी मनपसंद जगह पर ही खाना खानें की ।वह ना केवल भव्य रेस्टॉरेंट पसंद करती हैं बल्कि स्ट्रीट फूट भी खाना पसंद करती हैं । बंगाली मार्किट की चाट व चाँदनी चौक के परांठे इन्हैं बेहद पसंद हैं ।

* सोनम कपूर

बिल्कुल हमारी तरह होने के कारण हम सब सोनम को बहुत पसंद करते हैं । जब भी वह दिल्ली में होती हैं ,बंगाली मार्किट के प्रसिद्ध नत्थू के गोलगप्पे जरूर खाती हैं ।वह नत्थू के पुचकों पर हमारी ही तरह टूट पड़ती हैं ।

* दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण का मनपसंद रेस्टॉरेट है ऑलिव बार व किचन , चाहे वह मुंबई में हो या दिल्ली में । जब भी वह दिल्ली में होती हैं ,ऑलिव बार व किचन में खाना पसंद करती हैं । जो उन्हैं शांत निर्मल माहौल देता हैं ।

* सैफ अली खान

सैफ ” वसाबी बाय मोरिमोतो”  में खाना पसंद करते हैं ।जब भी वह दिल्ली में होते हैं आप उन्हैं जापानी सुशी का आनंद लेते हुए देख सकते हैं ।

* रणबीर सिंह

बॉलीवुड का सबसे  बहुमुखी प्रतिभावान अभिनेता रनबीर बगुत बड़े फूडी हैं ,जो अच्छे  जानते हैं कि उन्हैं क्या और कहां से खाना हैं ।जब भी वे दिल्ली में होते हैं  वे Le ciraque रेस्टॉरेंट में खाना पसंद करते हैं । जहां उन्हैं मनभावन माहौल मिलता हैं ।

* शाहरूख खान

किंग खान दिल्ली में पले बढे हैं , और वह आज भी बचपन के स्ट्रीट फूड पसंद करते हैं । भोजन के अलावा शाहरूख  छोले भटूरे खाना पसंद करते हैं जब भी दिल्ली में होते हैं ।

* सिद्धार्थ

सिद्धार्थ मल्हेत्रा को दिल्ली की  चाट बिल्कुल उसी तरह पसंद हैं, जैसे किसी भी दिल्ली वाले को होती हैं । बिल्कुल हमारी तरह उन्हैं भी चाट देखते ही पसंद आती हैं । वे भव्य रेस्टॉरेंट तो पसंद करते ही हैं । पर जब भी वो दिल्ली में होते हैं , राज कचौरी व आलू टिक्की जरूर खाते हैं ।