अगर इस बार आपने सोच ही लिया है कि पतला होना है तो अपनाइये ये आसान टिप्स-
1.निम्बू का रस
3 छोटी चम्मच निम्बू रस को पानी में मिलाकर रोज पिए |
2.ठंडा पानी
कोशिश करे कि पानी अपने पास रख कर सोये ताकि उठते ही पहला काम पानी पीना हो |
3.भोजन से पहले पानी पीना
ऐसा करने से पेट भरा हुआ महसूस होता है |
4.छोटी प्लेट और कटोरियाँ
ऐसा करने से आपके दिमाग को लगेगा कि आप कम खाना खा रहे है बिलकुल उन प्लेट और कटोरियों के साइज जैसे |
5.पूरी नींद लें
7 से 8 घंटे सोने से शरीर को आराम मिलता है और तनाव दूर होता है |
6.जिम के कपड़ें
जिम के कपड़ें घर में पहनने से आप हमेशा एक्टिव रहते है और फ्रीली काम कर सकते है | ये एक बहुत ही बढ़िया दिमागी ट्रिक है |
7.आराम से खाये
धीरे–धीरे खाने से आप भोजन को अच्छी तरह चबा पाते है |
8.फिटिंग के कपड़ें
अगर आप खाते हुए फिटेड कपड़ें पहनते है तो ये आपके पोरशन कण्ट्रोल में सहायता करता है | और अगर आप ज्यादा खा भी लेते है तो आपकी बॉडी ही आपको बताएगी कि ऐसा नहीं करना |
9.जंक फ़ूड ना रखें
जब जंक फ़ूड घर में होगा ही नहीं तो आप खाएंगे कैसे ? वैसे भी ऐसे खाद्य पदार्थों के सामने होने से उन्हें खाने का ज्यादा मन करता है |
10.शाकाहारी बने
नॉन वेज खाने से मोटापा बढ़ता हैं |
आशा करते है कि ये हैक्स आपके काम आये और अगर आपके पास ऐसा कोई भी तरीका हो तो हमारे कमेंट बॉक्स में जगह की कोई कमी नहीं |
चित्र स्त्रोत -Water club,naturally daily, happy healthy life

