आजकल की जीवनशैली की वजह से सिजेरियन डिलीवरी के केस बढ़ने लगे हैं। यह नॉर्मल डिलीवरी से ज़रा हैट कर है, इसमें डिलीवरी के वक़्त महिलाओं को ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ती है पर उसके बाद बहुत सारी सावधानियां बरतनी पड़ती हैं। सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को पूरी तरह रिकवर होने में 4-6 हफ़्तों का वक़्त लग जाता है।
सी-सेक्शन के बाद ये टिप्स अपनाकर रखें अपना और अपने बच्चे का ख्याल-
1) दर्द की दवाइयां लें
आपको किसी के भी सामने खुद को मजबूत साबित करने की कोई ज़रूरत नहीं है। अगर आप दर्द महसूस कर रहे हैं तो दवाइयां लें। किसी तरह के इन्फेक्शन या बुखार के लक्षण को नजर अंदाज ना करें।
2) ज्यादा से ज्यादा आराम करें
ज्यादा से ज्यादा आराम करें ताकि आपकी बॉडी तेजी से रिकवर हो जाए। पेट या पीठ के बल सोने की बजाय बाएं की ओर करवट लें कर सोएं।
3) 24 घंटे के अंदर चलना शुरू कर दें
इससे आपको थोड़ा दर्द ज़रूर होगा पर जितनी जल्दी आप चलना शुरू करेंगी आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। यह आगे चल कर मददगार साबित होगा।
4) ब्लीडिंग पर नज़र रखें
अपने ब्लीडिंग पर ध्यान से, डेलिवरी की बाद इसे लोकिया कहते हैं। बढ़ते समय के साथ आपको अपने रक्त के रंग, कंसिसटेन्सी, और मात्रा में बदलाव नज़र आने लगेगा।
5) दिन में एक बार फाइबर से भरपूर डाइट लें
फाइबर युक्त भोजन करना बहुत लाभदायक है, ये कब्ज और गैस से छुटकारा दिलाता है।
6) अपने घाव का ख्याल रखें
घावों को स्वच्छ रखना बहुत ज़रूरी है। इन्फेक्शन से बचने के लिए घावों को छूने से पहले अपनी हाथों को अच्छी तरह से धो लें। अगर आपकी घाव से हरे रंग की तरल पदार्थ निकले या घाव के आस पास लाल हो जाए तो डॉक्टर से ज़रूर कंसल्ट करें।
7) मेहनत वाले शारीरिक काम करने से बचें
अपने शारीरिक क्रिया को कम करें ताकि आप अपना और अपने बच्चे का ख्याल रख सकें। डिलीवरी के तुरंत बाद एक्सरसाइज करना न शुरू करें।
8) असंतुलित इमोशंस से बचें
डिलीवरी के बाद महिलाओं के मनोभाव में परिवर्तन आने लगती है। उदास और दुखी रहना डिलीवरी के बाद होने वाले डिप्रेशन के संकेत हैं।
9) मैटरनिटी बेल्ट पहनने से बचें
आपका पेट अपने आप ही अपने वास्तविक साइज़ में आ जाएगा। मैटरनिटी बेल्ट का प्रयोग करने से बचें क्योंकि उससे आगे जाकर हर्निया होने का खतरा बढ़ता है।
10) बच्चे के बिस्तर को अपने पास ही रखें
बच्चे के बिस्तर को अपने बिस्तर के पास ही रखें ताकि रात में आपको बच्चे का ख्याल रखने और उसे दूध पिलाने में आसानी हो।
सलाह– ज्यादातर डॉक्टरों का कहना है की सिजेरियन डिलीवरी के 6 हफ्ते बाद यौन सम्बन्ध बनाना चाहिए पर यह वक़्त 6 हफ्ते से ज़्यादा भी हो सकता है।
चित्र स्त्रोत: chicco, versus technology, flair.be, isna, what to expect when you’re expecting, medstoreland, wikihow, tportal, india today

