ओवेरियन कैंसर प्रजनन तंत्र का एक बहुत ही जानलेवा कैंसर होता है | इसका पता शुरुवाती दौर में नहीं चलता बल्कि इसका पता तब चलता है जब ये अपनी तीसरी या चौथी स्टेज पर पहुँचता है | ओवेरियन कैंसर का पता देरी से इसीलिए चलता है क्योंकि ट्यूमर के पास छुपने की काफी जगह होती है (फोड़ा), जब तक ये बड़ा होकर दिखने नहीं लग जाता | ऐसा हो सकता कि आपके शरीर में वो बदलाव आपके लिए मामूली और नार्मल सी बात हो लेकिन वो ओवेरियन कैंसर की वजह से हो सकता है |
नीचे लिखे 5 लक्षण ओवरियन कैंसर को दर्शाते हैं-
1) सीने में जलन (हार्ट बर्न)
2) भूख न लगना
एक बिल्कुल नार्मल सा लगने वाला लक्षण जैसे भूख कम लगना ओवेरियन कैंसर की तरफ इशारा कर सकता है | भूख मर जाना, कम खाना खाना, जल्दी से पेट भर जाना या फिर खाना ना खा पाना, ये सभी बताते है कि ओवरीज़ में कुछ गड़बड़ है | इसके साथ-साथ आपको खाना निगलने में मुश्किल और पेट में असहजता हो सकती है | अगर आपको लगता है कि ऐसा कुछ आपके साथ भी हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर से मिले |
3) पेट फूलना
4) अनियमित मासिक धर्म (इर्रेगुलर पीरियड्स)
जब आपके पीरियड अनियमित हो जैसे कभी बहुत जल्दी शुरू हो जाना या कभी देर से होना या फिर किसी महीने न होना तो ऐसी स्तिथि में डॉक्टर की सलाह सबसे जरूरी हैं | कभी कभी पीरियड्स के दौरान बहुत भारी मात्रा में रक्त आना या फिर पीरियड्स खत्म हो जाने के बाद रक्त आना -ओवरियन कैंसर हो सकता हैं | अपना चेकअप करवाएं और जल्द से जल्द इसका टेस्ट करवाएं |
5) पेट में गंभीर दर्द होना
वैसे तो पेट दर्द कई कारणों से हो सकता हैं जैसे पीरियड्स के दौरान या फिर गैस होने पर लेकिन अगर आपके पीरियड्स खत्म होने के बाद आपको पेट में तेज दर्द होने की शिकायत हैं तो ये ओवेरियन कैंसर के लक्षण हो सकते हैं | बहुत से रोगियों को शुरुवाती दौर में पेट फूलना, सूजन और पेट दर्द की शिकायत होती हैं जो ओवरियन कैंसर हो सकती हैं | एक सही समय पर हुआ चेक-अप आपको कई मुश्किलों से बचा सकता हैं |
अगर आपको भी ऐसा कोई भी लक्षण महसूस हो रहा है तो इस बात को हल्के में ना लें और डॉक्टर के पास जाएं |
चित्र स्त्रोत: pixabay, flickr, wikipedia commons

