अत्यधिक पसीने से शरीर से दुर्गन्ध आने लगती है और ये हमारे व्यक्तित्व पर बुरा प्रभाव डालती है। गर्मियों में अक्सर हमारे शरीर से दुर्गन्ध आती है और हम ना चाहते हुए भी सभी लोगों से दूर-दूर रहने लगते हैं। क्या कभी ऑफिस या मीटिंग में आपके शरीर से दुर्गन्ध आयी है और उसके वजह से आपको शर्मिंदा होना पड़ा है? अगर ऐसा हुआ है तो अब और बुरा महसूस करने की ज़रुरत नहीं है।
आइये जानते हैं कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे जो आपके शरीर से आने वाली दुर्गन्ध से छुटकारा दिला सकते हैं-
1.प्रो-बायोटिक खाने-
प्रो-बायोटिक खाने हमारे शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को दूर करते हैं। दही और छाछ जैसे प्रो-बायोटिक खानों के सेवन से हमारी पाचन क्रिया तेज हो जाती है और सारे दूषित बैक्टीरिया शरीर से बाहर निकल जाते हैं। ये हमें शरीर के दुर्गन्ध से छुटकारा दिला सकते हैं।
2. तेजपत्ता-
तेजपत्ता एक जीवाणुरोधक की तरह काम करता है जो हमारे शरीर के पसीने को सोख लेता है और हमें संक्रमित कीटाणुओं से छुटकारा दिलाता है। 2 बड़े चम्मच तेजपत्ते को उबलते हुए पानी में डालें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। जब यह पूरी तरह से ठंडा हो जाये तब इसे अपने अंडर आर्म्स और शरीर के अन्य हिस्सों में लगाएं। अच्छे परिणाम के लिए दिन में 2 बार ऐसा ज़रूर करें। तेजपत्ता को आप चाय में भी इस्तेमाल कर सकते हैं ।
3.टमाटर-
टमाटर में गल्यकोआल्कलॉइड पाया जाता है जो त्वचा में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस से छुटकारा दिलाता है। ये शरीर के खुले पोर्स को बंद करने और दुर्गन्ध को दूर करने में मददगार है। 6-7 टमाटर को निचोड़ कर पानी में डालें और उससे अच्छी तरह से नहाएं।
4.विच हेज़ल-
यह एक प्रकार की जड़ी-बूटी है जो हमारे शरीर के पी. एच. लेवल को घटाती है। घटते पी. एच. लेवल के साथ-साथ शरीर में मौजूद बैक्टीरिया दूर होने लगते हैं। कहीं भी बाहर जाने से पहले एक कॉटन के कपडे को गल्यकोआल्कलॉईड में भिंगोएं और इसे अपने अंडर आर्म्स और शरीर के अन्य हिस्सों में लगाएं। इसके ऊपर आप डिओडरंट का प्रयोग कर सकते हैं।
5. दुर्गन्ध आने वाले खानों से दूर रहें-
अपने खान-पान को बदले और ऐसे खानों का सेवन बंद करें जिनसे शरीर दुर्गन्धित होता है। ज्यादा तैलीय खाना जैसे फैट, रेड मीट, कॉफी, मसालें, प्याज़, लहसन और ऐल्कोहॉल से दूर रहें। ज्यादा से ज्यादा सब्जियां खाएं।
अगर आप भी दादी नानी द्वारा दिए ऐसे कुछ और नुस्खे जानती है तो हमारे साथ ज़रूर शेयर करें।
चित्र श्रोत: google

