हमारी उम्र के साथ- साथ हमारे शरीर की मांसपेशियों की उम्र भी बढ़ने लगती है, कई बार शरीर के कई जगहों पर झुर्रियां भी पड़ने लगती हैं जिनमे से एक जगह है ‘चिन’। डबल चिन आमतौर पर बढ़ती उम्र, आनुवंशिकी, बुरी पोस्चर और वजन की समस्याओं के कारण होती है। यहां पांच सबसे प्रभावी और सरल एक्सरसाइज बताए गए हैं जिन्हे आप किसी भी समय बड़े ही आराम से कर सकते हैं और डबल चिन से छुटकारा पाने में मदद पा सकते हैं-
वॉर्म उप :
धीरे-धीरे अपने सिर को आगे और पीछे की ओर मोड़ें। इसे 8 बार दोहराएं। अब सिर को बाएं से दाएं की ओर मोड़ें और अपनी गति को धीमा रखें। 8 सेट पूरा करें फिर एक डबल सेट करें। वॉर्म उप के लिए इतना काफी है, अब आप निम्नलिखित व्यायामों के साथ अपने डबल चिन को कम करने के लिए तैयार हैं।
व्यायाम 1: गर्दन को घुमाएं
स्रोत: https://www.pexels.com/photo/black-and-white-casual-face-fashion-531057/
- अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा करके अपने पैरों पर खड़े हो जाएँ।
- सिर को आगे करें ताकि आपका चिन आपकी छाती के पास हो।
- अब धीरे-धीरे सिर को दाईं ओर घुमाएं और 5 की गिनती तक घुमाए रखें।
- गर्दन को वापस से सीधा घुमा लें।
- इस व्यायाम को बाईं तरफ दोहराएं।
व्यायाम 2: गर्दन को स्ट्रेच करें
स्रोत:https://c.pxhere.com/photos/72/23/neck_stretch_pain_fitness_woman_gymnastics_workout-795314.jpg!d
- अपनी दाहिने बांह को अपनी पीठ के पीछे रखें।
- अब बाएं हाथ को सिर पर लपेटें और हथेली को दाहिने कान पर रखें।
- अपने सिर को बाएं कंधे की ओर झुकाएं और झुकाव को गहरा करने के लिए अपने बाएं हाथ का प्रयोग करके धीरे-धीरे दबाव डालें। 10 सेकंड के लिए ऐसा किये रहें।
- दबाव छोड़ें और धीरे-धीरे सिर को सीधा कर लें।
- इस व्यायाम को दाएं तरफ दोहराएं।
व्यायाम 3: जोर से बोलें
स्रोत: https://s-i.huffpost.com/gen/1947223/images/o-MOUTH-TALKING-facebook.jpg++
- रीढ़ की हड्डी को सीधा करके अपने पैरों पर खड़े हो जाएं।
- धीरे-धीरे, निचले जबड़े की मांसपेशियों, गर्दन और गालों का उपयोग करके ‘ओ’ फ्रेम करें और इसे जोर से कहें। 2 सेकंड के लिए ऐसा किये रखें।
- अब, ‘एक्स’ कहें और 2 सेकंड के लिए रुकें।
- इस व्यायाम को दोहराएँ।
व्यायाम 4: जीभ को बाहर निकालें
स्रोत: https://www.pexels.com/photo/woman-with-pink-lipstick-925350/
- सामने की तरफ मुँह करके, कंधे और रीढ़ की हड्डी को सीधा करके खड़े हो जाएं।
- धीरे-धीरे 5 तक गिनें और अपनी जीभ को जितना हो सके उतना बाहर करें। 2 सेकंड के लिए ऐसा ही किये रहें।
- 5 की गिनती करें और जीभ को वापस से अंदर कर लें।
- इस व्यायाम को दोहराएँ।
व्यायाम 5: जबड़े को अंदर बाहर करें
स्रोत: https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/9/99/Female_neck.jpg
- रीढ़ की हड्डी को सीधा करके खड़े हो जाएं।
- अपने सिर को दाईं तरफ मोड़ें।
- अब, अपने सिर को अपनी गर्दन के साथ सीधा करें, जबड़े को बाहर निकालें और वापस अंदर करें।
- अपने सिर को दाएं से बाएं ओर स्थानांतरित करें।
- 5 सेकंड के लिए आराम करें।
- अब इस व्यायाम को दाईं ओर दोहराएं।
इन पांच अभ्यासों को नियमित रूप से करने पर आपके डबल चिन को कम करने में बहुत मदद मिलेगी। इन व्यायामों को लम्बाई वाले मिरर के सामने करें ताकि आप समझ पाएं की आप उन्हें सही तरीके से कर रहे हैं या नहीं।

