Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

पैरों के दर्द से रहत पाने के 5 असरदार घरेलु नुस्खे

_113_पैरों के दर्द

आपको पाकीज़ा फिल्म का वह सीन तो याद होगा, जब राजकुमार ने मीना कुमारी के खूबसूरत पैरों को देखकर उन्हें ज़मीन पर न रखने की सलाह दी थी। आज के दौर में अधिकतर महिलाएं राजकुमार की इस सलाह को मानने के लिए मजबूर है। इसका कारण पैरों की खूबसूरती नहीं है बल्कि पैरों में उठने वाला दर्द होता है।

तो क्यूँ न इन जानलेवा पैरों के दर्द से राहत पाने के घरेलू नुस्खे देखे जाएँ और अपने मन की डांस करने की इच्छा को पूरा किया जाये:

1. सरसों के दाने

भारतीय संस्कृति में  सरसों का बहुत महत्व है। स्वाद और पोषण के कारण सरसों का सेवन हमेशा से महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके अलावा सरसों के दानों में एंटी इन्फ़्लामेटरी गुण के कारण इनका उपयोग सूजे हुए और दुखते पैरों के इलाज के लिए किया जा सकता है। इसके लिए एक बड़े कप में आधा कप सरसों के दाने भिगो कर इनका पेस्ट बना लें। अब अपने दुखते पैरों को 10-15 मिनट के लिए इस पेस्ट के पानी में भिगो कर रखें। आपको तुरंत आराम आ जाएगा।

 

2. विटामिन

यह तो तथ्य सिद्ध हो चुका है की शरीर में विटामिन की कमी से अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ता है। विटामिन बी की कमी से पैरों में दर्द और विटामिन डी की कमी से दर्द के साथ थकान भी होती है। इसलिए ऐसे भोजन जिनमें विटामिन बी और डी जैसे मांस, दूध, संतरा, सोया दूध आदि का नियमित सेवन पैरों के दर्द में आराम दे सकते हैं।

 

3. तिल का तेल

तिल के बीजों में फाइबर और लौह(iron) की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसका तेल शरीर की सूजन को उतारने का बहुत अच्छा काम करता है। जब आपको लगे की आपके पैर में सूजन और दर्द है तो एक या दो बड़े चम्मच तिल का तेल ले लें। अब इसे अपने हाथों में लेकर हल्के हाथों से पैरों में मालिश करें। पैरों की नसों में नरमाहट आ जाएगी और दर्द भी कम हो जाएगा।

 

4. लाल मिर्च

लाल मिर्च का प्रयोग खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए अनिवार्य रूप से प्रयोग किया जाता है। इसके अतिरिक्त इसका प्रयोग पैरों के दर्द को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। लाल मिर्च में कैप्सिकन नाम का एक तत्व होता है जो दर्द निवारक के रूप में काम करता है। इस उपचार में आप एक बाल्टी में हल्का गर्म पानी लें और उसमें ½ चम्मच लाल मिर्च डाल दें। अब अपने दुखते पैर मिर्च वाले पानी में 10-15 मिनट के लिए भिगो दें। पैरों का दर्द तुरंत चला जाएगा।

 

5. सेंधा नमक

सेंधे नमक में मेंग्नेशियम की काफी अधिक मात्रा होती है। इससे शरीर में होने वाले दर्द और सूजन में आराम आता है। इसलिए सेंधे नमक का अधिकतर मांसपेशियों की सूजन को उतारने के लिए किया जाता है। इसके लिए आप एक बड़े कटोरे में गर्म पानी लेकर एक चम्मच सेंधा नमक मिला लें। अब 10-15 मिनट के लिए अपने पैर इस नमक वाले पानी में डुबो दें। आपके पैरों को तुरंत आराम आ जाएगा।