जब लिपस्टिक के शेड चूज़ करने की बात आती है तो कुछ रंग ऐसे होते हैं जो हमेशा फैशन में रहते हैं और सदाबहार रहते हैं | कुछ ऐसे ही लिपस्टिक शेड्स जो हर एक महिला के पास होने चाहिए और आपके पास इनमे से कोई एक भी नहीं है तो एक बार ट्राई जरूर करें – जीवन में कुछ बदलाव अच्छे के लिए होते हैं |
1.लाल (रैड )
रैड लिपस्टिक फैशन का दूसरा नाम है और कभी भी भद्दी नहीं लग सकती | बॉलीवुड अभिनेत्रियों से लेकर वर्किंग प्रोफेशनल तक ने इसे कम से कम एक बार तो लगाया ही है | ये शेड ग्लैमर लाता है और आपके चेहरे पर एक अलग ही निखार आ जाता है | जैसे कि आजकल मैट लिपस्टिक फैशन में है तो रैड मैट लिपस्टिक ट्राई करें जो आपके होठों पर लम्बा टिकेगी | मैक का रशियन रेड शेड लगाएं -अरे करीना कपूर की चॉइज़ है | और ऐसा बिल्कुल नहीं है कि ये रंग सिर्फ गोरे लोगों पर फबता है!
2.पिंक
पिंक आपको देता है एक यंग और ग्लैमरस लुक | नियोन या फ्यूशिया पिंक अपनी ड्रेसेस के साथ लगाएं, एक अलग ग्लो आ जायेगा चेहरे पर | अगर आपके पास ब्लशर ना हो तो इस पिंक लिपस्टिक को अपने गालों पर भी हल्का-हल्का लगा सकते है | मेबिलीन और मैक के बहुत से पिंक शेड्स मार्किट में उपलब्ध हैं |
3.प्लम /बेर्री
कभी-कभी गाड़े रंग भी अच्छे लगते हैं | हम में से बहुत सी ऐसी औरतें होंगी जो ऐसे रंग की लिपस्टिक लगाने से तौबा करती होंगी पर एक सही शेड, सही ब्रांड और सही टेक्सचर आपकी ये सभी दुविधाएं ख़त्म कर देगा | ध्यान रहे लिपस्टिक दांतो पर न लगने पाए | लिपस्टिक लगाने के बाद अपनी ऊँगली को मुँह में डाले और इस तरह खींचे – मुश्किल हल | अगली बार बस मेबिलीन का प्रीटी इन प्लम, प्लम परफेक्ट शेड,या फिर रिच वाइन शेड चुनना है आपको |
4.न्यूड
फैशन इंडस्ट्री का लेटेस्ट ट्रेंड हैं न्यूड मेक-अप | इस शेड की सबसे अच्छी बात है ये हर रंग-रूप पर जचता है और बहुत ही नेचुरल लुक देता है | मार्किट में एक नया ब्रांड नयका(nykaa) के न्यूड शेड्स की बात ही कुछ और है | हमेशा याद रखें न्यूड शेड लिपस्टिक खरीदते हुए कभी भी ज्यादा गाढ़े या ज्यादा हल्के रंग ना लें |
5.ऑरेंज
थोड़े मजेदार और फंकी लुक के लिए ऑरेंज एक बेस्ट शेड माना जाता है | ये एक ऐसा लिपशेड है जो हर औरत के पास होना चाहिए | भड़कीले नियोन ऑरेंज से लेकर हल्के संतरी रंगो की भरमार है मार्किट में | मैक की चिल्ली लिपस्टिक या लोरियल पेरिस की ऑरेंज टेम्पो दोनों ही हैं परफेक्ट चॉइस |
चित्र स्त्रोत -Wallpaper clicker, Pinterest,just bollywood, pinknest.in,tips and beauty.

