Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

दुपट्टे को पहनने के 5 तरीके

लहंगा भारतीय महिलाओं का बहुत ही पसंद किया जाने वाला परिधान है। शादियों का मौसम गया है और ऐसे मौसम में लहंगा हर लड़कियों की पहली पसंद होती है। वो खुद दुल्हन हो या शादी में शरीक होने वाली लड़कियां सबकी पहली पसंद लहंगा ही होती है फर्क बस इतना होता है कि दुल्हन के लिए पहने जाने वाला लहंगा सामान्य लड़कियों के पहने जाने वाले लहंगे से काफी अलग होता है।

अलग अलग अवसरों पर पहने जाने वाले लहंगे के रंगों में भी फर्क होता है जैसे कि दुल्हन के लिए सामान्य तौर पर लाल या मैरून रंग को चुना जाता है और सामान्य अवसर के लिए कोई भी सामान्य रंग को।

अब अगर बात हो पहनने की तो लहंगे के दुपट्टे को विभिन्न तरीकों से लिया जा सकता है। हर एक तरीका या स्टाइल आपको एक अलग लुक प्रदान करता है।

तो आइये आज हम ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में जानेंगे :

 

1.साड़ी ड्रैप

सबसे पहले दुपट्टे को प्लेट्स बना लें और उसके एक छोर को कंधे पर डाल लें और दूसरे छोर को पीछे ले जा कर कमर पर लहंगे से लगा लें। अब आप कंधे के प्लेट्स को खोल लें। ये आपको साड़ी का लुक प्रदान करेगा।

 

2.गुजरती सीधा पल्लू ड्रैप

इस प्रकार के दुपट्टे के लिए दुपट्टे को प्लेट्स बना लें और एक छोर को पीछे से आगे की और कंधे पर रख दें और दूसरे छोर को घुमा के दूसरी तरफ आगे की और लाएं और पिन की सहायता से कमर से लगा लें। अब जो छोर कंधे पर रखा है उसका छोर पकड़ कर कमर के पीछे ले जा कर लहंगे से लगा लें।

 

3.जैकेट ड्रैप

इसके लिए दुपट्टे को थ्री फोल्ड करें और बीचों बीच एक पिन लगा लें। पिन लगे हुए दुपट्टे को पीछे की ओर से जैकेट की तरह पहन लें। इस प्रकार का दुपट्टा आपको पारंपरिक के साथ साथ क्लासी लुक भी प्रदान करता है।

 

4.वी शेप्ड ड्रैप

दुपट्टे के एक छोर को पिन की सहायता से एक साइड कंधे पर लगा लें और दूसरे छोर को दूसरे कंधे पर। बीच के भाग को वी का आकार देकर पिन की सहायता से ब्लाउज पर लगा लें।

 

5.बंगाली साड़ी ड्रैप

यह साड़ी मुख्य तौर पर बंगाल में पारम्परिक अवसरों पर पहनी जाती है। दुपट्टे को प्लेट्स बना लें और एक छोर को कंधे पर रख दें और उसे कमर में लगा लें। दूसरे छोर को आगे से ला कर कंधे पर रख लें।

 

और अधिक जानने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करें।

 

चित्र श्रोत : POPxo, facebook.