Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

सर्दियों के मौसम की ये 5 आदतें अब आपको छोड़ देनी चाहिए

Bad Winter Habbits

हर मौसम अपने साथ अलग तरह का खाना और उसके अनुरूप रहन-सहन का तरीका लेकर आता है। लेकिन सर्दियों के मौसम में जितना आसान इस रहन-सहन को अपनाना है उतना ही मुश्किल है गर्मी आने पर इसे छोड़ना। इसलिए सर्दियाँ भले अब लगभग खत्म होने को है, लेकिन सर्दियों की आदतें छूटने का नाम नहीं ले रही हैं। चलिए देखते हैं सर्दियों की वे कौन सी आदतें हैं जिन्हें आपको अब छोड़ देना चाहिए। 

तला हुआ और गर्म भोजन

हम हमेशा मौसम के अनुरूप खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। लेकिन सर्दियों में खाए जाने वाले गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थ गर्मियों में नुकसान देने वाले हो सकते हैं। गुड़, मसाले, अदरक आदि ये सभी सर्दियों में खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ पेट की गर्मी को बढ़ाकर बीमारी का कारण बन सकते हैं। 

कम पानी पीना

 

सर्दियों में हमारा शरीर अधिक पानी की मांग नहीं करता है जिसकी आदत हमें गर्मियों के मौसम आने तक होती है और हमारा शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार होने लगता है। इसलिए मौसम के बदलने के साथ खुद को स्वस्थ रखें और दिन में 2 से 3 लीटर तक पानी का सेवन शुरू कर दें। 

सुस्ती 

सर्दियों के मौसम में अक्सर देर से उठना, एक्सरसाइज न करना और बाहर के तले हुए खाने का असर आप अपने शरीर पर देख पा रहे होंगे। लेकिन इसे आगे भी जारी रखना शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। 

रोज न नहाना 

सर्दियों में रोज नहाना किसी पहाड़ चढ़ने से कम नहीं लगता। लेकिन हफ्तों तक बिना नहाए और बिना कपड़े बदले रहना वाकई में अपने शरीर को रोगों का घर बनाने जैसा है। इसलिए मौसम बदलने के साथ इस आदत को बदलना भी जरूरी है। 

घर के अंदर बहुत अधिक समय बिताना 

जब ठंड होती है तो निश्चित रूप से सिर्फ अंदर रहना आकर्षक होता है। लेकिन आपका घर अच्छी तरह हवादार नहीं हो सकता है, जिसका अर्थ है कि धूल, धुआं, मोल्ड , गंध, एलर्जी और रोगाणु फंस सकते हैं। जितना हो सके धूप में बाहर निकलें – ताजी हवा आपके लिए अच्छी है। ताजी हवा के लिए अपनी खिड़कियां और दरवाजे नियमित रूप से खोलना न भूलें।

ब्लॉग पर आप अपनी राय हमें नीचे कमेंट सेक्शन में लिखकर भेज सकते हैं। साथ ही हमें बताएं अपनी सर्दियों की आदत जिसे छोड़ना मुश्किल हो सकता है।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।