ज़्यादातर महिलाओं में लोह यानि आयरन की कमी होती है। इसका मुख्या कारण मसिकधर्म यानि हर महीने आने वाले पीरियड्स हैं। इस कारण महिलाओं के शरीर में थकान का होना, त्वचा का पीला होना, हमेशा चिड़चिड़ा रहना आदि मुख्य रूप से दिखाई देते हैं। इसके उपाय के रूप में कुछ घरेलू नुश्खे अपनाए जा सकते हैं।
आइये आज आपको महिलाओं में आयरन की कमी को दूर करने के घरेलु नुस्खे विस्तार से बताते हैं-
1. हरी सब्जियों का सेवन करें
अपने भोजन में हरी सब्जियों के नियमित सेवन से शरीर में आयरन की कमी को बहुत आसानी से दूर किया जा सकता है। हरी पत्तेदार सब्जी जैसे पालक, सेलेरी, ब्रोकली आदि में क्लोरोफिल की मात्रा अपके क्षाकृत अधिक होती है। पालक में विशेष रूप से कैल्शियम, विटामिन ए, बी9, विटामिन ई और विटामिन सी, फाइबर और बीटा केरोटीन आदि पोशाक तत्व अधिक होते हैं। यदि आप आधा कप पालक को उबाले तो उसमें 3.2 मि.ग्रा. आयरन मिल जाता है । इसके अतिरिक्त एक कटोरी पालक के सेवन से महिला के शरीर में 20 % आयरन की कमी को तुरंत दूर किया जा सकता है।
2. चुकंदर और अनार ज़्यादा खाएं
अगर आप शरीर में आयरन की कमी को दूर करने का घरेलू उपाय करना चाहतीं हैं तो चुंकंदर का जूस या अनार का रस ले सकतीं हैं। चुकंदर में फोलिक एसिड अच्छी मात्रा में होता है, इसे सलाद के रूप में भी सेब और गाजर के साथ लिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त अनार में भी लौह तत्व के साथ पोटेशियम और तांबे जैसे खनिज तत्व होते हैं।
3. दही-हल्दी ग्रहण करें
हल्दी और दही दोनों ही पौषक तत्वों से भरपूर हैं और आयरन की कमी दूर करने में असरदार हैं। सुबह शाम हल्दी वाले दूध के सेवन से भी आप बहुत कम समय में अपने शरीर में आयरन की कमी को दूर कर सकतीं हैं।
4. विटामिन 12 युक्त भोजन खाएं
शरीर में विटामिन बी 12 की कमी को दूर करके भी आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। इसके लिए अपने भोजन में दूध और दूध से बनी चीजें, पॉल्ट्री उत्पाद, मछ्ली और रेड मीट लिए जा सकते हैं।
5. विटामिन सी प्रचुर मात्रा में ग्रहण करें
विटामिन सी से भरपूर भोजन के नियमित सेवन से भी आप शरीर में आयरन की कमी को दूर कर सकतीं हैं। इसके लिए रसदार फल जैसे आंवला, संतरा, अंगूर, टमाटर, अमरूद , सेब, केला और सब्जियाँ जैसे काथल, शलगम, बंदगोभी और हरा धनिया आदि सरलता से ले सकतीं हैं।
6. मेवे खूब खाएं
अखरोट, खजूर और किशमिश आदि मेवों के सेवन से शरीर में आयरन और विटामिन सी की कमी को दूर किया जा सकता है। इन मेवों में मौजूद आयरन शरीर में तुरत्न ही जज़्ब हो जाता है।
चित्र स्त्रोत: .rosannadav Vitamin B12isonnutrition.com. Nutrition, Vitamin B12

