मौसम चाहे कोई भी हो, आप अपनी स्किन की देखभाल करना कभी नहीं भूलतीं हैं। प्रदूषण, मौसम और मेकअप की मार सहती हुई आपकी स्किन बिना देखभाल के बीमार लगती है। इसलिए आप कोई काम ऐसा नहीं करना चाहतीं जिसका आपकी स्किन पर बुरा प्रभाव पड़े। लेकिन क्या आप जानतीं हैं की अंजानें में 7 गलत आदतें जो कर रही हैं आपकी त्वचा ख़राब।
आइये देखते हैं उन आदतों को जो आसानी से छोड़ी या बदली जा सकतीं हैं:
1. नैचुरल प्रोडक्ट्स का अंधाधुंध प्रयोग
आज के समय में सबको लगता है की ऐसे प्रोडक्ट जो नैचुरल प्रोडक्ट के रूप में मिल रहे हैं, बिना सोचे समझे इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है, यह सोचना गलत है। कोई भी प्रोडक्ट, चाहे वो नैचुरल ही क्यूँ न हो, आपको लेते समय उसमें इस्तेमाल किए हुए सभी इंग्रिडिएंट्स को ध्यान से पढ़ना चाहिए। हो सकता है प्रोडक्ट जिसमें नारियल तेल मिला है, आपको नारियल से एलर्जी होने के कारण नुकसान कर दे।
2. तकिये के कवर का नियमित नहीं बदलना
सिर के नीचे लगने वाला तकिया कवर को अगर नियमित रूप से न बदला जाए तो आपकी स्किन में परेशानी हो सकती है। बिस्तर पर लेटने से बालों का गिरना, अंजाने में गिरे फेस पाउडर के कण, उतरी हुई नेलपॉलिश के टुकड़े अगर न हटाये जाएँ तो स्किन में इन्फैक्षन होने का डर होता है।
3. स्किन की परेशानी का अपने आप इलाज करना
अगर आपकी स्किन में कोई परेशानी हो जाती है तो उसका इलाज स्वयं न करके बल्कि डॉक्टर को दिखाना चाहिए। कई बार अपने आप इलाज करने से परेशानी घटने के स्थान पर बढ़ जाती है। इसलिए कभी भी अपने आप इलाज न करें।
4. गलत मेकअप की अत्यधिक जांच
बाजार से लिपस्टिक ,नेलपॉलिश या परफ्यूम लेते समय उन्हें अपने हाथ पर चेक करने की आदत भी स्किन इन्फेक्शन को बुलावा देती है। इसलिए कोई भी प्रोडक्ट की जांच करने के लिए उसकी बहुत कम मात्रा ही अपनी स्किन पर लगाएँ। अधिक लगाने से हानि ही अधिक होगी, लाभ नहीं।
5. बेबी प्रोडक्ट का उपयोग
कुछ लोगों की यह धारणा है की बेबी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से कोई हानि नहीं होती, बिलकुल गलत है। वास्तव में बेबी प्रोडक्ट्स में बड़ी मात्रा में खुशबू का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे एलर्जी होने की संभावना बढ़ जाती है।
6.मेकअप रिमूवर वाइप्स का प्रयोग
मेकअप रिमुवर वाइप्स का इस्तेमाल स्किन की देखभाल के लिए किया जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं की यही वाइप्स स्किन को खराब भी कर सकते हैं। इसलिए सबसे अच्छा होगा की आप मेकअप हटाने के लिए अच्छी कंपनी के फेसवाश का इस्तेमाल करें।
Image Source: wikimedia, pixels, aromababy, mageArgan Oil As A Makeup Remover; www.beautybyearth.com, How and Where to Apply Perfume to Make It Last Longer; www.liveabout.com, http://www.astaberry.com/; Leading Ayurvedic cosmetics brand)

