Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

स्टोल (scarf) पहनने के 7 तरीके (वीडियो के साथ)

stoles cover hindi (1)

आजकल स्टोल युवाओं की सबसे पसंद की जाने वाली अक्सेसरी हो गयी है। चाहे मौसम गर्मी का हो या सर्दियों का स्टोल हर मौसम में जचता है। फैशन के साथ साथ ये हमें सर्दी गर्मी से भी बचाती है। बाजार में बहुत तरह के स्टोल उपलब्ध है, ये रंगों और डिज़ाइनों में एक दूसरे से अलग होते हैं। गर्मियों के मौसम में हल्के रंगों के स्टोल काफ़ी जचते हैं और सर्दियों के मौसम में गहरे रंगों के। अच्छे से बंधे हुए स्टोल आपको एक स्टाइलिश लुक प्रदान करते हैं

आइये आज हम ऐसे ही स्टोल बांधने के कुछ तरीके देखते हैं-

1) फ्रेंच नॉट स्टोल (French Knot Stole)

इस प्रकार का स्टोल आपके लुक्स में चार चाँद लगा देता है। इसमें स्टोल को आधे से पकड़ कर मोड़ लें और कंधे के चारों ओर गले से होते हुए लूप की तरह घुमा लें। फिर एक छोर को दूसरे छोर के अंदर डाल दें और खुले हुए छोर को पकड़ कर खींच लें।

 

2) नॉटेड नेकलेस स्टोल (Knotted Neckless Stole)

ये आपको एक फंकी लुक देता है। इसमें अपने स्टोल को गले में बाँध लें, और इसके छोर को अपने हाथ में पकड़ के एक लूप बनाये और दूसरे छोर को उस लूप में डाल दें। इस प्रकार का स्टोल काफ़ी आरामदायक भी होता है। ये ज्यादातर गर्मियों के मौसम में पहना जाता है।

 

3) डबल साइडेड ट्विस्टेड स्टोल (Double-sided twisted stole)

डबल साइडेड ट्विस्टेड स्टोल, स्टोल पहनने का सबसे प्रचलित और आसान तरीका है। इसमें स्टोल को पहले अपने गले से लगाए और फिर एक छोर को पकड़ कर दूसरे छोर को अपने गले से एक लूप बनाते हुए आगे की तरफ छोड़ दे।

 

4) कोजी नैक रैप स्टोल (Cozy Neck Wrap Stole)

इस प्रकार का स्टोल पूरी तरह से गले से बंधा होता है। ये ज्यादातर सर्दियों के मौसम में पहना जाता है। इसमें पूरे स्टोल को पकड़ कर अपने गले से दो बार लूप बनाते हुए बांधें, फिर दोनों छोरों को पकड़ कर लूप में फंसा लें।   

 

5) नैक रैप स्टोल (Neck Wrap Stole)

नैक रैप स्टाइल का स्टोल पहनने के लिए स्टोल को गले से एक लूप बना लें। दोनों छोरो को पकड़ के एक ढीला सा नॉट बांध लें और इस नॉट पर पहले लूप के कपडे को लगा लें। ऐसे में नॉट का लुक तो आएगा पर आपका नॉट दिखेगा नहीं।

 

6) रोल्ड लूप स्टोल (Rolled Loop Stole)

ये स्टाइल आपके लुक को और निखारता है। इस प्रकार के स्टाइल में स्टोल को एक बार गले से लूप बना लें फिर एक एक छोर को पकड़ कर लूप में डालते जाएं।

 

7) डबल लूप स्टोल (Double Loop Stole)

इस प्रकार से स्टोल पहनने के लिए अपने स्टोल को गले से दो लूप बना लें। फिर दोनों छोरों को आपस में बांध लें और नॉट को खींच कर एक साइड कर लें।

इस वीडियो की जरिये आप कुछ और अलग अलग प्रकार से स्टोल पहनना सीख सकतें है।

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

ऊपर दर्शाए हुए चित्रों और वीडियो की सहायता से आप भी अलग अलग तरीकों से स्टोल पहन सकतें है और अपने लुक्स को और निखार सकतें हैं। अगर आप भी स्टोल पहनने का कोई अलग तरीका जानते है तो हमारे साथ शेयर जरूर कीजिये।

चित्र श्रोत: helloglow, google, Wendy’s lookbook.