Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

बॉलीवुड के फेमस चाइल्ड एक्टर्स (बाल कलाकार )

हम सब जानते है कि बॉलीवुड हस्तियों की ज़िन्दगी किसी फेयरी टेल से कम नहीं | मीडिया उनकी ज़िन्दगी के हर पहलू पर नज़र रखता है | लोग उनकी सिर्फ एक झलक के लिए कुछ भी कर सकते है | यहाँ तक कि उनके बच्चे बॉलीवुड का हिस्सा ना होते हुए भी हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं लेकिन आज का ब्लॉग आपको मिलवाएगा उन बच्चों से जिनका बॉलीवुड में मशहूर होने का कारण उनका खुद का टैलेंट और पर्सनालिटी है |

 

1.पार्थो गुप्ते

ये छोटा सा दिखने वाला एक्टर प्रतिभा का एक बड़ा खजाना है | अमोल गुप्ते द्वारा निर्देशित “स्टैनले का डब्बा ” मूवी से पार्थो गुप्ते ने बाल कलाकार के रूप में बॉलीवुड में एंट्री की | ये कहानी है स्टैनले की जो कभी अपना लंच बॉक्स नहीं लाता और हमेशा दूसरों का खाना खाता है | और पार्थो ने स्टैनले की भूमिका बखूबी निभाकर फिल्म जगत में अपना जलवा बिखेरा |

 

2.हर्षाली मल्होत्रा

जैसे ही बजरंगी भाईजान रिलीज़ हुई हर्षाली रातों-रात स्टार बन गयी | बजरंगी भाईजान देखने वाले हर इंसान के लबों पर एक ही नाम था – हर्षाली मेहता | इतनी छोटी उम्र में इतनी उम्दा एक्टिंग बच्चों का खेल नहीं लेकिन इस गुड़िआ जैसी लगने वाली बच्ची ने अपनी एक्टिंग के जरिये कई लाखों कमाएं | फिल्म फेयर अवार्ड्स में बेस्ट फीमेल डेब्यू में इसके नॉमिनेशन ने इसे यंगेस्ट पर्सन नॉमिन्टेड का ख़िताब दिलवाया |

 

3.जुआना संघवी

तकरीबन 11 साल हो गए साजिद खान के निर्देशन में बनी पहली फिल्म “हे बेबी ” को जिसमे अक्षय कुमार, बोमन ईरानी, रितेश देशमुख, विद्या बालन और फरदीन ख़ान जैसे कलाकारों ने एहम भूमिका निभाई थी | पर उस फिल्म में एक ऐसी चीज़ थी जिसकी वजह से हम सब ने उस फिल्म को बार-बार देखने में हिचक नहीं की – वो थी नन्ही अदाकारा -एंजेल उर्फ़ जुआना संघवी | अब वो चाहे बेबी नहीं रही पर अभी भी उतनी ही क्यूट हैं |

 

4.सना सईद

जब अवसर और टैलेंट हाथ मिलते हैं तो कुछ खूबसूरत ही होता है | ऐसी ही कुछ हुआ सना सईद के साथ|सना सईद ने छोटी उम्र में ही आसमान की बुलंदियों को छू लिया | करण जोहर निर्देशित ब्लॉकबस्टर फिल्म “कुछ-कुछ होता हैं ” से ग्लैमर इंडस्ट्री में पैर रखने वाली ये छोटी सी अंजलि एक बड़ी मॉडल बन गयी हैं | और हैरानी की बात ये हैं कि 14 साल बाद फिर करण जोहर की “स्टूडेंट ऑफ़ दा ईयर” में ये बतौर कलाकार दिखी |

 

5.दर्शील सफारी

चाहे दर्शील अब 21 साल का है लेकिन छोटी उम्र में सफलता को चखने का एहसास इस बाल कलाकार को अच्छे से है | “तारें जमीन पर” मूवी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुवात करने वाले दर्शील ने एक बार जो सफलता की सीढ़ी चढ़ी तो फिर मुड़ कर पीछे नहीं देखा | महज 10 साल की उम्र में एक डिस्लेक्सिया से ग्रसित बच्चे को रोल इतनी काबिलियत से निभा कर दर्शील ने कितने अवार्ड्स पा लिए | दर्शील अभी भी बहुत सी फिल्मों और टीवी सीरियलों में एक्टिंग का जलवा बिखेर रहे हैं |

 

6.कुणाल खेमू

कुणाल ने बतौर बाल कलाकार कई जानी मानी फिल्मों जैसे राजा हिंदुस्तानी, हम हैं रही प्यार के, ज़ख्म और दुश्मन में काम किया है और लोगो को अपनी बेहतरीन अदाकारी से खूब हंसाया हैं | लेकिन 2005 में आई “कलयुग में बतौर हीरो फेल हो गए |

 

7.कविश मजूमदार

याद हैं वो टंग ट्विस्टर चंदू के चाचा ने चंदू की चाची को ” जो पू हमेशा ठीक बोलती थी लेकिन लड्ड़ू कभी ना बोल पाता | जी हां हम बात कर रहे हैं कभी ख़ुशी कभी गम के लड्ड़ू यानी कविश मजूमदार की जिसकी एक्टिंग और गोल मोल चेहरे ने सबको बोलने पर मजबूर कर दिया “सो क्यूट “| कविश अभी भी टीवी सीरियल और रंगमंच का हिस्सा है |

 

चित्र स्त्रोत -Theviralindia, paisa vapis,tell me nothing, HT, wallpapper better,bollywood bubble