Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

दांतो का पीलापन दूर करने के 7 सरल उपाय

_432_दांतों से पीलापन

क्या आप बता सकते हैं कि सेलेब्रिटीज़, मूवी स्टार्स और टीवी एक्टर्स में क्या बात कॉमन हैं? नहीं, उनकी फेयर स्किन या परफेक्ट फिगर नहीं बल्कि उनके मोतियों जैसे चमकते दांत | उनके दांतो में कोई दाग, धब्बे नहीं, ना ही रंग बिगड़ा हुआ और ना ही किसी तरह की विकृति हैं तो क्या राज हैं उनकी इस परफेक्ट स्माइल का ?

अब आप जानने वाले हैं कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे जो आपके दांतो का पीलापन दूर कर उन्हें मोतियों जैसा सफ़ेद बना देंगे –

1. पवित्र तुलसी

तुलसी के पत्तों में व्हिटेनिंग (सफ़ेद) गुण होते हैं और यहा तक कि तुलसी दांतो को पायरिया जैसी प्रॉब्लम से भी बचाता हैं | तुलसी के पत्तों को कुछ देर के लिए धूप में रख दें | जब पत्ते सूख जाएँ तो उन्हें पीस कर पाउडर बना लें और टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें |

 

2. सेब

एक कुरकुरा सेब खाना टूथब्रश करने जैसा ही हैं और ये दांतो से पीलापन हटाने में सहायक हैं | हर रोज एक या 2 सेब खाने से दांत सफ़ेद और उनमे चमक आती हैं | सेब की एसिडिक प्रवति और फाइबर से भरपूर इसका छिलका काफी लाभकारी हैं | खीरा और गाजर भी सही विकल्प हैं |

 

3. बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा दांतो को सफ़ेद करने का एक ऐसा उपाय हैं जो कभी असफल नहीं हो सकता | एक तिमाही चम्मच बेकिंग सोडा को अपने टूथपेस्ट में मिलाकर, इससे ब्रश करें | और फिर गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें | इस प्रक्रिया को हफ्ते में 1 या 2 बार दोहराएँ |

 

4. संतरे का छिलका

अपने दांतो को संतरे के छिलके से साफ़ करने पर, उन पर जमा हुआ पीला रंग ख़त्म हो जायेगा | रोज रात को सोने से पहले अपने दांतो को संतरे के छिलके से घिसने से इसमें मौजूद विटामिन C और कैल्शियम,पूरी रात सूक्ष्मजीवों का सामना करते हैं | इस प्रक्रिया को तकरीबन 2 हफ्ते तक रोज करें और देखे फर्क |

 

5. चारकोल

चारकोल दांतो को दूध की तरह सफ़ेद करने का एक बेहतरीन उपाय हैं | चारकोल में पाए जाने वाले क्रिस्टल रसायन दांतो का पीलापन खत्म करते हैं | थोड़ा सा चारकोल लेकर इसे टूथपेस्ट में मिलाये और इस मिश्रण से ब्रश करें | इसे रोजाना 2 बार दुहरायें |

 

6. नीम

स्वस्थ और सफ़ेद दांतो के लिए नीम का प्रयोग करें | नीम के अस्ट्रिन्जन्ट और एंटीसेप्टिक गुण, मुँह की बदबू और कैविटी से भी छुटकारा दिलाते हैं | नीम के पत्तों को टूथपेस्ट की तरह इस्तेमाल करने या फिर नीम की पतियों को चबाने से दांतो का पीलापन दूर होता हैं |

 

7. निम्बू

निम्बू को गुणों की खान माना जाता हैं | इसमें पाए जाने वाले ब्लीचिंग गुण, दांतो से पीला रंग हटाने में सहायता करते हैं | निम्बू की कुछ बूंदो में थोड़ा सा नमक मिलाकर, इसे दांतो पर अच्छे से रगड़े | इसे कुछ मिनटों के लिए ऐसे ही छोड़े और कुल्ला कर लें | दो हफ्तों तक रोजाना दो बार इस प्रक्रिया को दुहरायें |

चित्र स्त्रोत -pixabay,allayurveda.in