Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

अपने नाखूनों को सफ़ेद करने के 9 असरदार तरीके

_548_नाखूनों का पीलापन

महिलाएं अपने नाखूनों से बहुत प्यार करती हैं इसलिए उनके बाल, मेकअप और ड्रेसिंग के साथ ही साथ नाखून की खूबसूरती को बरकरार रखना भी बहुत आवश्यक है। लेकिन खराब आहार, खराब नेल पेंट या संक्रमण जैसे कुछ कारकों के कारण, नाखून पीले रंग के हो जाते हैं। तो क्या आप सोच रहे हैं कि इसे कैसे ठीक किया जाए? दाग धब्बों वाले नाखूनों को सफ़ेद करने के कुछ बेहतरीन तरीके नीचे दिए गए हैं। सर्वोत्तम परिणामों के लिए उनका पालन करें।

1) जैतून का तेल और नींबू के साथ बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा एक एक्सफोलिएटर है और नींबू आपके नाखूनों के दाग को हटा देता है। जैतून का तेल एक मॉइस्चराइजर होता है, यह मिश्रण आपके नाखूनों पर सबसे अच्छा काम करता है। बेकिंग सोडा के साथ एक चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। पेस्ट को अपने नाखूनों पर लगाएं, कुछ मिनट के लिए छोड़ दें और धो लें।

 

2) सेब का सिरका

मैलिक एसिड और एसिटिक एसिड में समृद्ध, सेब का सिरका आपके दागदार नाखूनों को ठीक करने का एक आसान तरीका है। इसे एक कप गर्म पानी के साथ मिलाएं, अपने नाखूनों को इस मिश्रण में डूबा कर रखें और इसे धोने से पहले 20 मिनट तक छोड़ दें। इसे दो बार या तीन बार दोहराएं और एक मॉइस्चराइज़र लगाएं।

 

3) प्याज का छिलका

इसमें बहुत से एंटीफंगल गुण होते हैं और इससे दागदार नाखूनों का इलाज भी हो सकता है। जब आप कोई वेब सीरीस देखते हैं या किचन में खाने के पकने  की प्रतीक्षा करते हैं तो अपने नाखूनों पर प्याज के छिलके को रगड़ते रहें।

 

4) विक्स

यह सरल नेल हैक अभी तक आपके नाखूनों को सफ़ेद करने का सबसे आसान उपाय है। विक्स न केवल आपको सर्दी से राहत दिलाता है बल्कि आपके नाखूनों को सफ़ेद करने में भी बहुत प्रभावी है। दैनिक रूप से अपने नाखूनों पर वीक्स लगाएं। थोड़े देर बाद उसे धो लें और दागदार नाखूनों से छुटकारा पाएं।

 

5) नमक और नींबू

नमक और नींबू का उपयोग करके अपने नाखूनों के लिए एक मिश्रण तैयार करें। एक चम्मच नींबू निचोड़ें और इसे एक चम्मच नमक के साथ मिलाएं। इसे अपनी उंगलियों पर लगाएं। इसे 5-10 मिनट तक के लिए छोड़ दें और फिर नाखूनों को धो लें। अब नाखूनों पर मॉइस्चराइज़र लगाएं।

 

6) लहसुन

क्या आपके नाखूनों पर कभी किसी प्रकार का फंगल इन्फेक्शन हुआ है? यदि हाँ, तो अब इसकी चिंता ना करें। इसके लिए सबसे सरल और प्रभावी समाधान लहसुन है। अपने एंटीफंगल गुणों के साथ, लहसुन आपके संक्रमित नाखूनों पर चमत्कार करता है और उन्हें पीले रंग में बदलने से रोकता है। बस 3-4 लहसुन के दाने का उपयोग करें, इन्हे अपने नाखूनों पर रगड़ें और 5 मिनट छोड़ने के बाद धो लें।

 

7) सफेद सिरका

सफेद सिरके में बहुत अच्छे घटक होते हैं जो आपके दागदार नाखूनों को ठीक करने में मदद करते हैं। बस इसे एक कप पानी में डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। अब उस कप में अपनी उंगलियों को डुबोएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर उन्हें धो लें। अब उँगलियों पर मॉइस्चराइज़र लगाएं।

 

8) चाय के पेड़ का तेल (Tea Tree Oil)

एंटीमाइक्रोबायल गुणों में समृद्ध, चाय के पेड़ का तेल आपके नाखूनों पर पीले रंग के दाग को हटाने में मदद करता है और इसकी सुंदरता को बरकरार करने के लिए संक्रमित नाखूनों का इलाज भी करता है। अपनी उंगलियों पर यह तेल लगाएं और इसे 5 मिनट तक छोड़ दें और फिर धो लें।

 

9) संतुलित आहार

आखिरकार, ऊपर दिए गए सभी तरीकों के अलावा, आप जो भी खाते हैं, वह बहुत मायने रखता है। आपके आहार में सैल्मन, अंडे, सेम, प्रोबायोटिक दही, जई और हरे मटर जैसे भोजन होने से आपके नाखून स्वाभाविक रूप से चमकदार और मजबूत हो जाएंगे।

चित्र स्रोत: pixabay, wikipedia commons, flickr