20 सितम्बर 1946 में कांन्स फिल्म समारोह शुरू हुआ था। ये समारोह अब पूरे जगत का सबसे मशहूर फिल्म फेस्टिवल मन जाता है। हर साल, मई के महीने में यह समारोह रखा जाता है। यह फ्रांस के सुन्दर शहर, कांन्स में होता है।
इस फिल्म फेस्टिवल का मुख्य लक्ष्य है दुनिया भर के फिल्मों का जश्न मानना, सिनेमा को और भी ज़्यादा विकसित करना और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म इंडस्ट्री को बूस्ट करना। इस समारोह के लिए विश्व भर में से सिर्फ कुछ ही फिल्में चुन्नी जाती है। चुनी गयी फिल्में फिर Palme D’Or के खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करती है। यइ फेस्टिवल इतना एक्सक्लूसिव है की सिर्फ फ़िल्मी जगत की हस्तियां और फिल्म मेकर्स इस फेस्टिवल का हिस्सा बन सकते हैं और इस फेस्टिवल के प्रतिष्ठित रेड कारपेट पर चल सकते है ब्लैक-टाई ओनली फिल्म प्रीमियर के लिए।
ज़ाहिर सी बात है की जहाँ पर रेड कारपेट वहां पर फिल्मी सितारों के जगमगाते कपडे भी होंगे। बेटरबटर आपके लिए लाया है एक झलक उन ड्रेसेस की जो हमारी पसन्दीदार अभिनेत्रियों ने इस फेस्टिवल पर पहने।
1) दीपिका पादुकोणे
आज के दौर की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री, दीपिका पादुकोणे, 10 और 11 मई को कांन्स के रेड कारपेट पर नज़र आयी। अपने प्रथम अपीयरेंस के लिए दीपिका ने एक अलंकृत सफ़ेद रंग का ज़ुहैर मुराद गाउन पहना था। इस गाउन के साथ दीपिका ने लोरेन स्चवर्त्ज़ द्वारा बनाये गए हिरे के इयररिंग्स पहने और निकोलस किर्कवुड के जूते पहने।
11 मई को दीपिका ने एक गुलाबी रंग का गाउन पहना जो की अशी स्टूड़िआ द्वारा डिज़ाइन किया गया था।
इसके आलावा, दीपिका ने कांन्स में प्रिंटेड गौंस पहने और सफ़ेद शर्ट और जीन्स जैसे क्लासिक कपडे पहने।
दीपिका ने विक्टोरिया हायेस द्वारा बनाया गए एक बैंगनी पैंटसुइट पहना और एक सुन्दर सुनहरे रंग का गाउन पहना जिसको अल्बर्टा फेर्रेत्ति ने डिज़ाइन किया था।
2) ऐश्वर्या राइ बच्चन
बॉलीवुड की सुंदरी, ऐश्वर्य राइ बच्चन अपनी बेटी आराध्य के साथ कांन्स फेस्टिवल में नज़र आयी। उन्होंने दो बेहद खूबसूरत अप्पेअरनेस दिए रेड कारपेट पे।
ऐश्वर्या ने एक तितली वाला गाउन पहना जिसको माइकल किनको ने डिज़ाइन किया था। इस गाउन की पीछे की ट्रैन तकरीबन 10-फुट लम्बी थी।
दूसरी बार, ऐश्वर्या ने एक स्तुन्निंग आइवरी रंग का गाउन पहना था जो की रामी कड़ी ने डिज़ाइन किया था।
3) सोनम कपूर अहूजा
अपनी शादी की मेहँदी के साथ, नयी नवेली दुल्हन सोनम कपूर अहूजा के कांन्स लुक्स बहुत खूबसूरत थी। अपनी प्रथम अपीयरेंस के लिए सोनम ने के अलंकृत्य लेहेंगा पहना जो राल्फ एंड रूसो द्वारा डिज़ाइन किया गया था। केप स्लीव्स के साथ, सोनम ने अपने लेहेंगा के साथ हीरे के स्टड्स पहने।
अपनी दूसरी अपीयरेंस के लिए सोनम ने वेरा वांग द्वारा डिज़ाइन किया वा गाउन चुना। बैज और पीले रंग के गाउन के साथ सोनम ने एक मेस्सी जुड़ा बनवाया और बेहतरीन आँखों का मेकअप भी करवाया। गाउन के साथ सोनम ने चोपार्ड की झुमकी भी पहनी।
सोनम ने लाल और सफ़ेद रंग की धारीधार मैक्सी ड्रेस पहनी और उसके साथ एक गिरली मिंट ग्रीन ड्रेस भी पहनी। धारीधार ड्रेस एमिलिअ विकस्टेड ने डिज़ाइन करी थी और मिंट ग्रीन वाली ड्रेस डेलपूजो ने डिज़ाइन करी थी।
दीपिका की तरह सोनम ने भी वाइट शर्ट और जीन्स पहनी थी। ये कपडे सिमोन रोका द्वारा डिज़ाइन किया गए थे। इस ऑउटफिट में सोनम ने भाने लव द्वारा डिज़ाइन किये कपडे भी पहने।भाने लव सोनम के पति, आनंद अहूजा का ही ब्रांड है।
4) कंगना रनौत
बॉलीवुड की ‘रानी’, कंगन रनौत ने इस साल कांन्स के रेड कारपेट पर अपना डेब्यू किया था । रेड कारपेट के लिए, कंगना ने ज़ुहैर मुराद द्वारा डिज़ाइन किया गया गाउन पहना था।
उनकी बाकी लुक्स भी बेहद खूबसूरत थी। कंगना ने सब्यसाची मुख़र्जी द्वारा डिज़ाइन की गयी एक क्लासिक काले रंग के साड़ी पहनी थी।इस साड़ी के साथ, कंगना ने एक सुन्दर चोकर भी पहना था।
उनकी दो और लुक्स-एक चमकीला कटसुइट और बिकिनी और ब्लेजर टॉप, कंगना की आज तक के सबसे सेक्सी लुक्स में से है।
5) महिराह खान
पाकिस्तानी अभिनेत्री महिराह खान, जिन्होंने शाह रुख खान की फिल्म ‘राइस’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था, भी कांन्स फिल्म फेस्टिवल में नज़र आयी।महिराह ने एक क्लासिक काले रंग का गाउन पहना था जो अल्बर्टा फेर्रेत्ति द्वारा डिज़ाइन किया गया था। इस गाउन के साथ, महिराह ने एक सुन्दर चोकर भी पहना।
महिराह ने मेनहेल और मेहरीन द्वारा डिज़ाइन की गयी साड़ी पहनी थी। उन्होने एक प्रिंटेड फ्लोरल ड्रेस भी पहनी थी। ये ड्रेस ब्लूमरीन नामक ब्रांड ने डिज़ाइन की थी।
महिराह ने एक लेलक रंग का गाउन भी पहना था जो की मैसोन येये द्वारा डिज़ाइन किया गया था।अपने पस्टेल कपड़ों का सिलसिला आगे बढ़ाते हुए, महिराह ने एक पाउडर ब्लू और सफ़ेद रंग के सूट भी पहना।
सूत्र: Official website of Cannes Film Festival (festival-cannes.com), People.com, ndtv.com, Pixabay, Instagram accounts of Deepika Padukone, Aishwarya Rai Bachchan, Bollywood Hungama, L’Oreal India, PopXOdaily, Rhea Kapoor, Sonam Kapoor Ahuja, Filmfare, Elle India, Sabyasachi Mukherjee, Mahira Khan, Maneka Harisinghani.

