Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के नए बांद्रा निवास की एक झलक

सिद्धार्थ मल्होत्रा के नए अपार्टमेंट को किंग खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है। गौरी खान सभी हस्तियों के लिए पसंदीदा इंटीरियर डिजाइनर बन गयी हैं। उन्होंने रणबीर कपूर, करण जौहर और जैकलिन फर्नांडीज को अपने घरों को डिज़ाइन करने में भी मदद की है। क्या आप जानना चाहते हैं की सिद्धार्थ का घर अंदर से कैसा दिखता है? आइये देखें एक झलक-

उनका अपार्टमेनी बहुत की आलिशान है और एकदम क्लासी तरीके से डिज़ाइन किया गया है। दीवारों और फ्लोरिंग को लकड़ी से सजाया गया है। लिविंग रूम में विशाल छत से फर्श वाली खिड़कियां हैं जो शहर के सुरम्य दृश्य पेश करती हैं। लिविंग रूम में कॉफी टेबल में कुछ दिलचस्प विवरण दिया गया है। घर की दीवारों, सोफा और पर्दे में बेज और भूरे रंग हैं। लिविंग रूम में कालीन में सफेद और भूरे रंग की पट्टियां हैं।

घर में कुछ दिलचस्प चित्र हैं जिनमें से एक गॉडफादर है। बालकनी एक सफेद झूले के साथ परिपूर्ण है, और कुछ सोफे लाउंज के आसपास रखे गए हैं।

पूर्व प्रेमिका आलिया के वर्तमान प्रेमी, रणबीर के घर से  4 मिनट की पैदल दूरी पर स्थित और कपूर निवास कृष्णा राज के बगल में स्थित है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर का वीडियो टूर

 

चित्र स्त्रोत: Instagram account of Gaurikhandesigns, Instagram Account of Sidharth Malhotra