ख़ुशी और हास्य के माहौल में, बहुत से बॉलीवुड सितारों ने इस दुनिया से मुँह मोड़ कर आसमान की ओर रुख कर लिया | और हर मौत ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की एक एहम जगह खाली कर दी | स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के अलावा, ऐसे बहुत से एक्टर्स थे जिन्होंने अप्राक्रतिक कारणों की वजह से इस दुनिया को अलविदा कह दिया और पूरे देश को झकझोर कर रख दिया | कुछ एक्टर्स की आकस्मिक मृत्यु उनके परिवारजनो और प्रशंसकों को एक बहुत बड़ा आघात दे गयी | इनकी बेमिसाल एक्टिंग और प्रर्दशन आज तक लोगों की दिलो-दिमाग में घर किये हुए है लेकिन बॉलीवुड के ये सितारे अब आसमान के चमकते सितारें हो गए |
स्मिता पाटिल
स्मिता पाटिल बॉलीवुड की सबसे चहीती अभिनेत्रियों में से एक थी | अपने छोटे से फिल्म करियर में उनकी उम्दा एक्टिंग ने फिल्म जगत में एक अलग ही मुकाम कायम किया | उन्हें कितने ही अवार्ड्स से नवाज़ा गया यहा तक की 1985 में उन्हें पदम् श्री भी मिला | उन्हें राज बब्बर से प्यार हो गया और दोनों शादी के बंधन में बंध गए | उनका एक बेटा है -प्रतीक बब्बर | चाइल्डबर्थ कम्प्लीकेशन के चलते, प्रतीक के होने के महज दो हफ्तों बाद स्मिता की मृत्यु हो गयी |
जिया ख़ान
जिया खान की आकस्मिक मृत्यु ने पूरे फिल्म जगत को हिला कर रख दिया | वक्त से पहले स्टारडम और बाली उम्र का प्यार उन्हें रास नहीं आया और उनका पार्थिव शरीर जून 2013 में उन्ही के अपार्टमेंट में मिला | तफ्तीश के चलते, जिया के बॉयफ्रेंड आदित्य पंचोली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया | कहा जाता है दोनों के बीच की खटपट ही जिया की मौत की वजह बनी | रिपोर्ट्स के मुताबिक़, पुलिस को जिया के घर से एक तीन पन्नों का पत्र भी मिला था |
श्रीदेवी
बोलती हुई आँखे, चेहरे पर वो मासूमियत और उनकी काबिल-ऐ-तारीफ़ एक्टिंग, श्रीदेवी भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल-सुपरस्टार मानी जाती है | उन्होंने तकरीबन पांच दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया | पर उनकी ज़िन्दगी का अंत बहुत ही दर्दनाक और भयानक था | उनका शव उनके पति बोनी कपूर को जुमेराह एमिरेट्स टावर्स होटल के बाथटब में मिला | श्रीदेवी 55 साल की थी | दा जनरल डिपार्टमेंट ऑफ़ फॉरेंसिक एविडेंस,दुबई के अनुसार आकस्मिक डूबने से श्रीदेवी की मौत हुई | दा टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट के मुताबिक़ श्रीदेवी के शरीर में अल्कोहल ट्रेसेस भी पाए गए थे |
दिव्या भारती
कम उम्र में इतना टैलेंट, चेहरे पर शब्दों में बयान ना होने वाला तेज, दीवाना, बलवान, शोला और शबनम की कामयाबी ने इस अदाकारा को अपनी सह-अभिनेत्रियों से सबसे ऊपर ला खड़ा कर दिया था | साउथ सिनेमा से अपना करियर शुरू करने वाली दिव्या भारती बहुत ही छोटी उम्र में इस संसार से चली गयी और पूरी दुनिया को हताश कर दिया | केवल 19 साल की थी दिव्या भारती जब वे अपने वर्सोवा अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल से गिर कर मर गयी |
जसपाल भट्टी
पूरी दुनिया को अपने कॉमेडी शो -फ्लॉप शो से हसांने वाले कॉमेडी किंग जसपाल भट्टी अपनी असमायिक मृत्यु से रुला कर चले गए | 57 की उम्र में जसपाल भट्टी की अक्टूबर 2012 में कार एक्सीडेंट में मृत्यु हो गयी जब वे अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए जा रहे थे |
निर्मल पांडे
एक उम्दा एक्टर जिनकी 48 में 2010 में दिल के दौरे से मृत्यु हो गयी | फूलन देवी की ज़िन्दगी पर आधारित फिल्म में उनकी डाकू की भूमिका को भारत में ही नहीं बल्कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया|
शफी ईमानदार
विजेता फिल्म से अपना करियर शुरू करने वाले शफी ईमानदार ने अपने छोटे से करियर में 30 फिल्मों में काम किया | ये जो है ज़िन्दगी शो में उनके किरदार ने उनकी सफलता में चार चाँद लगा दिए | लेकिन भाग्य को कुछ और ही मंजूर था और 50 साल की उम्र में 1996 में हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गयी |
चित्र स्त्रोत –Tribune India, Wikimedia Commons, Wikipedia, Quora, Justdial, India today, Cinestaan.

