Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

ये कलाकार इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए थे फर्स्ट चॉइस!

actors who were the first choice cover hindi

कई बार सुनने में आता है की बॉलीवुड के अभिनेता/अभिनेत्री कई फिल्मों को मना कर  देते हैं। इस वजह से, वह फिल्म किसी और को मिल जाती है। इस प्रकार की ख़बरे बॉलीवुड से आती रहती हैं, पर ये ज़्यादातर अफवाएं होती हैं।

लेकिन कुछ अफवाएं सच भी होती है। आज हम आपको उन कलाकारों के बारे में बताएँगे जिन्होंने कुछ ऐसी फिल्मों को मना किया, जो आगे जाकर हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय फिल्में बनी।

1) दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे – सैफ अली खान

नवाब ऑफ़ पटौदी, सैफ अली खान को ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ फिल्म ऑफर की गयी थी।उन्होंने इस फिल्म को मना कर दिया और अंत में शाह रुख खान ने ‘राज’ का किरदार निभाया। ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय और सफल फिल्म मानी जाती है ।

 

2) द डर्टी पिक्चर – कंगना रनौत

कंगना रनौत, ‘द डर्टी पिक्चर’ के लिए फर्स्ट चॉइस थी । इस फिल्म को मना करने के बाद, ये फिल्म विद्या बालन ने करी थी। इस फिल्म ने विद्या बालन के फ़िल्मी क़रीर को एक नया मोड़ दिया। इस फिल्म के लिए विद्या को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।

 

3) 3 इडियट्स – शाह रुख खान

बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान को ‘3 इडियट्स’ फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला था। फिल्म को मना करने के बाद, यह फिल्म आमिर खान ने करी थी। इस बारे में बात-चीत करते हुए, शाह रुख खान ने करन जोहर के शो ‘कॉफी विथ करन’ पर अपनी गलती अपनाते हुए कहा की वह ‘4th इडियट’ थे क्योंकि उन्होंने इस फिल्म को मना किया था।

 

4) दिल तो पागल है – जूही चावला

यश चोपड़ा ने अपनी हिट फिल्म ‘दिल तो पागल है’ सबसे पहले जूही चावला को दी थी। जूही ने इस फिल्म को करने से मना किया, और इसलिए यह फिल्म करिश्मा कपूर को मिल गयी। जब एक इंटरव्यू में उनसे इस बारे में पूछा गया तो जूही ने मज़ाक करते हुए कहा की वह करिश्मा कपूर की स्टारडम के लिए ज़िम्मेदार है!

 

5) दिल चाहता है – हृथिक रोशन

निर्देशक फरहान अख्तर चाहते थे की उनकी पहेली फिल्म ‘दिल चाहता है’ में वह हृथिक रोशन को कास्ट करे। हृथिक ने इस फिल्म को मना करा और इस वजह से यह फिल्म आमिर खान ने करी। आज, ‘दिल चाहता है’ अपने टाइम की सबसे यादगार और प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक है।

सूत्र: Cosmopolitan, Huffington Post, Pinkvilla, The Express Tribune, Indiawest.com, Filmfare, Wikipedia, News Track, Business Recorder,Cinema Forensic, bollywoodhungama.com