Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

बॉलीवुड की प्यारी मम्मी-बेबी जोड़ियां

एक माँ का अपने बच्चे के साथ जो अनोखा और अद्भुत रिश्ता होता है उसे शब्दों या भावनाओं में बयान करना मुश्किल है । बॉलीवुड की मम्मियां जब मीडिया के सामने अपने फिट अवतार में अपने बच्चों के साथ उनके प्रति अपनी ममता का प्रदर्शन करते हुए नज़र आती हैं तब वे आम जनता के लिए एक आइडियल मम्मी के रूप में प्रेरणा का स्त्रोत बन जाती हैं । आजकल सोशल मीडिया के द्वारा इन मम्मीयों और बच्चों की तस्वीरें नियमित रूप से हमारे सामने आती रहती हैं ।

हम सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की सबसे ट्रेंडिंग तस्वीरें आपके सामने पेश कर रहे हैं… सावधान रहें, ये बच्चे अपने आकर्षक और प्यारे लुक्स से आपका मन मोह लेंगे !

1 . करीना कपूर खान – तैमूर अली खान

इस साल बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध बच्चे का ख़िताब अवश्य ही तैमूर अली खान को जाता है, जो की करीना कपूर खान और सैफ अली खान का बेटा है । इस नन्हे से बच्चे ने अपने स्टार माता-पिता को पॉपुलेरिटी के मामले में कस के कॉम्पीटीशन दे रखा है । अपनी प्यारी सी, मनमोहक स्माइल से यह किसी के भी दिल पर आसानी से कब्ज़ा कर सकता है । इंटरनेट पर इसे भरपूर फॉलो किया जाता है और तैमूर की हर नई फोटो रातो रात चर्चा का विषय बन जाती है । पटौदी परिवार का सबसे नन्हा सदस्य फिलहाल अपने दूसरे जन्मदिन के सेलिब्रेशन से केवल 5 महीने दूर है ।

 

2 . सोहा अली खान – इनाया नौमी खेमू

इनाया नौमी खेमू आजकल के ट्रेंडिंग बॉलीवुड बच्चों की लिस्ट में नई शामिल हुई है । इनाया सोहा अली खान और कुनाल खेमू की बेटी है और इसका जन्म 30 सितम्बर, 2017 को महानवमी के दिन हुआ था और इसी कारण इसका बीच का नाम ‘नौमी’ रखा गया है । अपने कज़ीन तैमूर की तरह इनाया की भी प्यारी और क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर नियमित रूप से दिखाई पड़ती हैं और दोनों भाई-बहन कम और जुड़वा बच्चे ही लगते हैं ।  

 

3 . मीरा  राजपूत कपूर – मीशा कपूर

मीशा, मीरा राजपूत कपूर और बॉलीवुड हार्ट-थ्रोब शाहिद कपूर की बेटी है और इसका जन्म अगस्त 2016 में हुआ था लेकिन मीरा और शाहिद मीडिया को उसकी ज़्यादा तस्वीरें नहीं लेने देते । यहाँ तक की, लोगों को मीशा की पहली तस्वीर मीडिया में देखने से पहले 6 महीने तक इंतज़ार करना पड़ा था । आखिरकार मीशा और मीरा की एक तस्वीर शाहिद ने इंस्टाग्राम पर शेयर करी थी और लोग इसे देखने के लिए बेहद उत्सुक थे । आजकल मीरा अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल से मीशा की कई सारी नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं ।      

 

4 .  ऐश्वर्या राय बच्चन – आराध्या बच्चन

ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन 2012 से इंटरनेट पर बेहद ट्रेंडिंग हैं क्योंकि पूरे बच्चन परिवार ने उसके जन्म के समय से ही मीडिया में उसकी तस्वीरें लीक नहीं होने दी थी, बाद में ज़रूर उन्हें यह एहसास हो गया की मीडिया से आराध्या को छुपा रखना नामुमकिन है और उन्होंने मीडिया को उसकी तस्वीरें लेने की स्वीकृति दे दी । हालांकि आराध्या जब नवजात शिशु थी, तब की कोई तस्वीर इंटरनेट पर पब्लिक के लए मौजूद नहीं है, तब भी वह इंटरनेट पर बेहद पॉपुलर है और लोग उसकी फ़ोटोज़ देखने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं।

 

5 . सेलीना जेटली – आर्थर हेली हाग

सेलीना जेटली जो की मिस इंडिया 2001 की विजेता रह चुकी हैं, आर्थर और दो जुड़वा लड़कों की माँ हैं । आर्थर के दो बड़े जुड़वा भाईयों का जन्म 2012 में हुआ था और आर्थर का जन्म 2017 में हुआ, उसका भी एक जुड़वा भाई पैदा हुआ था जिसका नाम शमशेर था लेकिन ह्रदय रोग होने के कारण जन्म के कुछ हे समय बाद उसका देहांत हो गया था । आर्थर इंटरनेट पर बेहद ट्रेंडिंग और पॉपुलर तब हुआ जब सेलीना ने उसकी एक प्यारी सी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करी थी । आर्थर के दो बड़े जुड़वा भाई विंस्टन और विराज भी बेहद क्यूट हैं।     

चित्र स्त्रोत : इंस्टाग्राम, इंडिया टुडे