बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपना 79वाँ जन्मदिन मनाया है, अभिनेता अपने कुशल अभिनय, अपने नम्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। और उनकी आवाज के जादू ने तो न जाने कितने लोगों को अपने वश में किया हुआ है।
अभिनेता अपने निजी जीवन को व्यक्तिगत रखने में ही विश्वास करते हैं, लेकिन कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर वह कभी-कभी मजाकिया अंदाज में अपनी पसंद को बताते और अपने पुराने दिनों को याद करते हुए दिख जाते हैं।
केबीसी 12 के एक एपिसोड में अमिताभ ने दिल्ली की चाट के लिए अपने प्यार का खुलासा किया। उन्होंने दिल्ली में अपने बिताए पुराने दिनों को याद करते हुए, उन सभी गलियों का उल्लेख किया जहां वह अक्सर अपने कॉलेज के दिनों में चाट खाने जाया करते थे। जिसमें उन्होंने बंगाली स्वीट हाउस, बंगाली मार्केट, नई दिल्ली की चाट के लिए अपने प्यार का उल्लेख किया।
We are completely speechless!! Thank you so much Amitji for such beautiful and kind words. We hope to serve you soon. 😁😁@amitabhbachchan @sonylivindia #kaunbanegacrorepati
#kaunbanegacrorepati12
#amitabhbachchan #kbc12 #chaatlover #BengaliMarket #bollywoodcelebrity pic.twitter.com/ODziZEm9Lo— Bengali Sweet House (@BSH_BengaliMkt) December 15, 2020
यह बातें उन्होंने तब साझा की जब चिल्ड्रन-स्पेशल वीक के तहत केबीसी के ताजा एपिसोड में नवी मुंबई की 11 वर्षीय अलीना मुश्ताक पटेल को हॉट सीट पर खेलने का मौका मिला। छठी कक्षा की छात्रा ने कहा कि उसे बात करना इतना पसंद था कि बच्चन ने उसे ‘बटुनिया’ उपनाम दिया। अलीना के साथ खेलते हुए, अभिनेता ने अपने जीवन से जुड़ी कई रोचक कहानियाँ भी साझा की। इसके साथ ही बिग बी ने अलीना से यह भी कहा कि अगर वह कभी दिल्ली जाती हैं, तो बंगाली मार्केट का दौरा अवश्य करें।
एपिसोड के प्रसारित होने के बाद दिल्ली के बंगाली स्वीट हाउस ने अमिताभ बच्चन को उनके शब्दों के लिए धन्यावाद किया और साथ ही उम्मीद जताई कि उन्हें महानायक को परोसने का सौभाग्य जल्द ही मिले। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर स्टोर ने लिखा, “हम पूरी तरह से अवाक हैं !! इतने सुंदर और दयालु शब्दों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद अमित जी। हम जल्द ही आपकी सेवा करने की उम्मीद करते हैं।”
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

