Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

अनुष्का शर्मा दिखीं क्रिसमस के मूड में, लिया एक स्वीट ट्रीट का आनंद

Fotojet 2021 12 14t141817.187

अनुष्का शर्मा पिछले एक साल से अपने परिवार को अपना पूरा समय दे रहीं हैं और आए दिन परिवार और अपनी बेटी के साथ बिताए पलों को इंस्टाग्राम पर साझा करती हुई दिख जातीं हैं।

अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपने इंसटाग्राम पर एक मिठाई की तस्वीर साझा की जो उन्हें क्रिसमस की याद दिला रही थी। अनुष्का शर्मा ने स्टोरी में लिखा, “क्रिसमस जैसा महसूस होने लगा, धन्यवाद जूलियन कॉलस्टन।” शेयर की गई तस्वीर में हम एक स्वादिष्ट बेर केक देख सकते हैं। पूरे केक को सफेद चॉकलेट के साथ सजाया गया है जिसके ऊपर हरे पत्ते और जामुन जैसे छोटे-छोटे फल देखे जा सकते हैं और उससे एक स्वादिष्ट क्रिसमस केक का टुकड़ा काटा गया है। 

 

अनुष्का शर्मा अक्सर पति विराट कोहली के साथ उनके क्रिकेट मैच के दौरान साथ में दिखाई देती हैं, जहां से वह कई प्रकार के व्यंजनों की तस्वीरें साझा करते हुए देखी जाती हैं। 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों ही एक पावर कपल के रूप में जाने जाते हैं और दोनों ही बहुत बड़े फूडी हैं। अपने एक इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली ने इस बात का खुलासा किया है कि वह दोनों ही हमेशा अपने पेट की सुनते आए हैं और कुछ भी खाने का मन होने पर उसे जल्दी से जल्दी खाने पर यकीन करते हैं। हालांकि उन्होंने खाने के बाद घंटों मेहनत से भरे वर्क आउट को भी एक जरूरी हिस्सा बताया है, जो आमतौर पर यह कपल फॉलो करता हुआ आ रहा है। 

आप भी अनुष्का शर्मा की स्टोरी पर अपनी टिप्पणी हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर भेज सकते हैं, साथ ही अपने फेवरेट केक की रेसिपी साझा करना न भूलें। 

<p style=”font-size: 13px;”>Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।