Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

बंगाली मूवी स्टार ने की स्विगी के खिलाफ शिकायत दर्ज, पीएम मोदी को किया टैग

Prosenjit Cover

सोशल मीडिया आज के दौर में दुनिया को आपस में जोड़ने के लिए एक सरल माध्यम के रूप में उभर कर आया है। दुनिया के किसी भी कोने में हो रहीं घटना को विश्व तक पहुंचाने के लिए अब सिर्फ कुछ सेकेंड ही पर्याप्त हैं। आपने अक्सर लोगों को सोशल मीडिया पर कई जरूरी मुद्दो को उठाते हुए, न पसंद आने वाली चीजों पर शिकायत करते हुए और अनोखी कलाओं को सराहते हुए जरूर देखा होगा। सोशल मीडिया पर हाल ही में की गई ऐसी ही एक शिकायत ने हमारा ध्यान खींचा है , और यह शिकायत कर्ता और कोई नहीं ब्लकि बंगाली फिल्म स्टार प्रोसेनजीत चटर्जी थे, जिन्हें प्यार से बुंबा दा के नाम से जाना जाता है। उन्होंने हाल ही में माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर फूड डिलीवरी ऐप स्विगी की सर्विस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टैग किया और साथ ही इस मुद्दे को उठाया जाना आवश्यक बताया। 

पत्र की शुरूवात आदरणीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और आदरणीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को संबोधित करते हुए की, पत्र में ध्यान आकर्षित करने की बात कही गयी और साथ ही लिखा गया कि “मैंने 3 नवंबर को फूड डिलीवरी ऐप स्विगी से एक खाने का ऑर्डर लिया था, लेकिन कुछ ही समय बाद ऑर्डर का स्टेटस डिलिवर्ड बताया जबकि वह ऑर्डर मुझ तक पहुंचा ही नहीं था।” हालांकि, उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि स्विगी ने शिकायत करने के बाद ही उनके पैसे वापस कर दिए गए।

पत्र को आगे बढ़ाते हुए अभिनेता लिखते हैं कि हालांकि, मैं आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं क्योंकि मुझे लगता है कि कोई भी इस मुद्दे का सामना कर सकता है। क्या होगा यदि कोई अपने मेहमानों के लिए भोजन के लिए पूर्ण रूप से भोजन ऐप पर निर्भर करता है और उनका भोजन कभी नहीं आता है? क्या होगा अगर कोई अपने रात के खाने के लिए ऐप पर निर्भर करे? क्या वे भूखे रहेंगे?” इस प्रकार की कई परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती है, “इस प्रकार मुझे लगा कि इसके बारे में बात करना आवश्यक है।”

इस पोस्ट ने कुछ ही समय में ट्विटर उपयोगकर्ताओं का ध्यान खींचा, जिन्होंने इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया साझा की। इसके साथ ही प्रोसेनजीत ने कलकत्ता टाइम्स में प्रकाशित लेख में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को टैग करने पर अपने विचार प्रकट किए। कारण बताते हुए उन्होंने सभी खाना और दवाइयां पंहुचा रहे लोगों को अपने काम के प्रति और भी सजग और जिम्मेदार होने की बात कही।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।