Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

जन्मदिन पर नेत्रहीन महिला के साथ हुआ कुछ ऐसा, जिसे देखकर सबने कहा “वाह! क्या बात है!”

Braile Cake Feature

जीवन का दूसरा नाम कभी खुशी कभी ग़म है, और आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा किस्सा, जिसे जानने के बाद हर किसी की आंखें नम हैं। पर शायद ये आँसू, खुशी के आँसू हैं। कई बार हमारे साथ जीवन में ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जो कि अपने पीछे एक बहुत ही सुखद एहसास छोड़ जाती हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ एक नेत्रहीन महिला नताली के साथ, जो कि लंदन के एक रेस्टोरेंट में अपना जन्मदिन मनाने पहुंची थी। लंदन के इस रेस्टोरेंट के एक शेफ ने एक बेहद खास अंदाज में नताली को जन्मदिन की बधाइयां दी, जिसे देख कर खुद नताली और वहां आसपास सभी लोगों की आंखों में भावुकता से भरकर आंसू आ गए। ऐसा क्या हुआ लंदन के इस रेस्टोरेंट में, जिसे देखकर लोग ये कहने पर मजबूर हो गए कि “मानवता अभी जिंदा है”, आइये जानते हैं विस्तार से। 

नेत्रहीन महिला को केक पर ब्रेल लिपि में “हैप्पी बर्थडे” लिखकर दी जन्मदिन की बधाई

जब नताली ने अपने जन्मदिन मनाने के लिए लंदन में एक रेस्टोरेंट का चयन किया होगा तो शायद उन्होंने सोचा नहीं होगा कि वह दिन उनके लिए इतना खास होने वाला था। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। नताली टे पा (@natbysight) नामक टिकटोक हैंडल से शेयर किए गए 48 सेकंड के इस वीडियो में एक नेत्रहीन महिला किसी रेस्टोररेंट की टेबल पर अपने जन्मदिन का केक आने का इंतजार करती नजर आ रही है। और जब उनका केक आकर पहुंचा तो वे खुशी से चहक उठी। दरसअल यह कोई सामान्य केक नहीं था, बल्कि इस केक पर वहाँ के शेफ ने ब्रेल लिपि में “हैप्पी बर्थडे” लिखकर नताली को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। आपको बता दें कि ब्रेल लिपि नेत्रहीन व्यक्तियों के लिखने व पढ़ने में काम आने वाली विशेष प्रकार की लिपि होती है। 

इस बधाई संदेश को तैयार करने के लिए मेल्टेड चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया, जिसे हाथ से छूकर महसूस करने के बाद नताली काफी खुश नजर आयी, क्योंकि जाहिर तौर पर उन्होंने इसकी कल्पना भी नहीं की थी। “उन्होंने शेफ़ से मेल्टेड चॉकलेट के उपयोग से ब्रेल में हैप्पी बर्थडे लिखवा दिया….” कैप्शन के साथ शेयर किए इस वीडियो में नेत्रहीन नताली खुशी से चहकती और “ये आपने कैसे किया? ऐसा कैसे हो सकता है? आप लोग वाकई में शानदार हैं” कहती हुई सुनाई दे रही हैं। 

मानवता का एक बहुत ही खूबसूरत चेहरा पेश करने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आप भी शेयर कीजिये इसे अपने दोस्तों व परिवारजनों के साथ। ऐसी ही अनमोल जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए बने रहिये BetterButter के साथ। 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।