Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

ये अभिनेता जेल जा चुके है!

बॉलीवुड अभिनेताओं के पास नाम और शौरत तो है ही, लेकिन आखिर में वह भी भारत के नागरिक ही हैं। इनके ऊपर भी वही कानून लागू होता है, जो हम पर लागू होता है। कहते हैं की कानून के हाथ बहुत लम्बे होते हैं। अगर ये अभिनेता कुछ गलत करते हैं, तो उन्हें भी उसकी सज़ा मिलती है। अभिनेताओं का सेलिब्रिटी स्टेटस, कानून के सामने कोई मायने नहीं रखता।

इस लिस्ट में कुछ नाम तो आपने सुने ही होंगे, लेकिन इस लिस्ट में कुछ ऐसे भी अभिनेता हैं जिनका नाम पढ़ कर आप दंग रह जायेंगे!

 

1.सलमान खान

सुपरस्टार सलमान खान ने अपने फिल्मी सफर में अच्छे दिन भी देखे हैं और बुरे दिन भी देखे हैं। सलमान दो हाई-प्रोफाइल केसेस में रह चुके हैं। पहला केस था एक हिट और रन केस, जिसमे सलमान को बाइज़त बरी कर दिया गया था। दूसरा केस था काले हिरन का अवैध शिकार। फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान, सलमान ने एक काले हिरन का गैरकानूनी शिकार किया था। काले हिरन को भारत में लुप्तप्राय (endangered) जानवर का दर्जा दिया गया है।

जोधपुर की बिश्नोई कम्युनिटी ने काले हिरन के शिकार के लिए, सलमान के खिलाफ 1998 में केस दर्ज करवाया था। यह कम्युनिटी काले हिरन को पूजनीय मानती है। इस केस पर बीस साल से मुक़दमा चल रहा है! 2018 में कोर्ट ने सलमान को इस मामले में अपराधी मानते हुए, उन्हें 5 साल की जेल की सज़ा सुनाई है।

 

2.संजय दत्त

एक और अभिनेता जिसने जेल में अपनी सज़ा काटी है, वो हैं संजय दत्त। संजय दत्त पर यह इल्ज़ाम लगाया गया था की मुंबई के 1993 बम ब्लास्ट्स के दौरान, उनके पास कुछ गैरकानूनी हथ्यार पाए गए थे। 2013 में, संजय को 5 साल की जेल की सज़ा सुनाई गयी थी। संजय ने अपनी सज़ा पूणे के येरावाड़ा  सेंट्रल जेल में काटी थी।

फरवरी 2016 में, संजय को येरावाड़ा जेल से रिहा किया गया था। उनकी सेंटेंस नवंबर 2016 में ख़तम होने थी, लेकिन जेल में संजय के अच्छे बर्ताव और अच्छे काम की वजह से, उन्हें जल्दी रिहा कर दिया था।

 

3.सैफ अली खान

2012 में करीना कपूर खान और मलाइका अरोड़ा के साथ, सैफ ताज महल होटल में ‘वसाबी’ रेस्टोरेंट में डिनर करने गए थे। उनके टेबल के साथ में बैठे एक ग्राहक के साथ सैफ का झगड़ा हो गया। ग्राहक ने सैफ को धीमे आवाज़ में बात करने के लिए कहा था, उन्होंने सैफ को कहा था की वह शोर न मचाये।

इस बात पर दोनों का झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान, उस ग्राहक की नाक फ्रैक्चर हो गयी थी। सैफ के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था। इंडियन पीनल कोड के सेक्शन 325 में, सैफ को अरेस्ट करा गया था। यह मामला दो-तीन दिन चला था, और फिर सैफ को ज़मानत मिल गयी थी।

 

4.जॉन अब्राहम

क्या आप जानते हैं ‘परमानु’ फिल्म के अभिनेता जॉन अब्राहम को भी जेल भेजा गया था? 2006 में, अपनी बाइक चलाते हुए, जॉन एक साइकिल में टकरा गए जिसकी वजह से दो पैदल चलने वाले व्यक्तियों को कुछ गंभीर चोट आ गयी थी। छः साल बाद, 2012 में, जॉन को पंद्रह दिन जेल में काटने की सज़ा सुनाई गयी, राश और नेग्लिजेंट ड्राइविंग के लिए।

जिन लोगों को चोट आयी थी, जॉन उन्हें अस्पताल भी ले गए। शायद इसी कारण, जॉन को इस मामले में जल्दी ज़मानत भी मिल गयी थी।

 

5.अक्षय कुमार

मुश्किल है ना ये मानना? खिलाड़ी कुमार को भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उन्हें तुरंत रिहा भी किया गया था। अक्षय एक लोकप्रिय जीन्स के ब्रांड के ब्रांड अम्बस्सडोर थे।

2009 के लक्मे फैशन वीक में वाक करते हुए, अक्षय अपनी बीवी, ट्विंकल खन्ना के पास गए और उन्हें बोला की वह उनकी जीन्स के बटन खोल दे। इसकी वजह से, इस स्टार जोड़ी के खिलाफ एक  अश्लीलता (ऑब्सेनिटी) का केस दर्ज करवाया गया था।

 

सूत्र: Booking.com, DNA India,  Humour Nation, India Today, Mid-Day, News18.com, ScoopWhoop, The Express Tribune, The Indian Express, Times Now.