Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

बॉलीवुड अभिनेता जो राजसी परिवार से हैं

बहुत से बॉलीवुड अभिनेता अपने फंस के साथ साथ अपनी प्रजा का प्यार भी पाते हैं क्यूंकि वो राजसी परिवार से हैं। जी हाँ , क्या आप जानते हैं की अदिति रओ हैदरी एक सचमुच की राजकुमारी हैं? ऐसे और भी कई फ़िल्मी सितारे हैं जिनकी जड़ें राज परिवार में हैं ।

आइये जानते हैं ऐसे कुछ सितारों के बारे में –

 

1)सैफ अली खान और सोहा अली खान

सैफ और सोहा भारत के मशहूर क्रिकेटर, मंसूर अली खान पटौदी के बच्चे हैं, जो पटौदी के आखरी नवाब थे । हालाँकि सर्कार ने सं 1971 में ‘नवाब’ का ख़िताब ख़त्म कर दिया था लेकिन सैफ अली खान को प्यार से सभी लोग छोटे नवाब के नाम से बुलाते हैं। सैफ और सोहा की माँ मशहूर अभिनेत्री शर्मीला टैगोर हैं, जिन्होंने अपने बॉलीवुड करियर में बहुत सी हिट फिल्मों में काम किया है ।

 

2)अदिति रओ हैदरी

अदिति रओ हैदरी, जिन्होंने बहुत ही खूबसूरती से फिल्म पद्मावत में मेहरुनिसा का किरदार निभाया था, असल में एक राजकुमारी हैं। अदिति मुहम्मद सालेह अकबर हैदरी और जे रामेश्वर रओ के परिवार से हैं जो वनापर्थी के राजा का परिवार था।

 

3)भाग्यश्री

फिल्म मैंने प्यार किया में सलमान खान की प्रेमिका का किरदार निभानेवाली सुन्दर और नाज़ुक सी लड़की भाग्यश्री सचमुच बहुत नाज़ों से पाली बढ़ी हैं क्यूंकि वो सांगली, महाराष्ट्र के राजसी परिवार से हैं। वह विजय सिंघरो माधवराव पटवर्धन की बेटी हैं जो सांगली के राजा हैं।

 

4)किरण राव

क्या आप जानते हैं की किरण रओ, जो एक मशहूर निर्देशक हैं और सुपरस्टार आमिर खान की पत्नी हैं, एक राजसी परिवार से हैं? जी हाँ! किरण भी ज रामेश्वर रओ के परिवार से हैं और इस नाते से अदिति रओ हैदरी की कजिन हैं । उनके दादा वनापर्थी के राजा थे। वनापर्थी तेलंगाना के महबूबनगर में है ।

 

5)रिया और राइमा सेन

रिया और राइमा सेन मशहूर अभिनेत्री मून मून सेन की बेटियां हैं। इनके नानके और दादके परिवार, दोनों की राजसी परिवार हैं! रिया और राइमा की नानी, इला देवी, इंदिरा राजे की बेटी थी और बिहार के कुछ की राजकुमारी थी। इला देवी की छोटी बेहेन गायत्री देवी जयपुर की महारानी थी। रिया और राइमा की नानी, बरोदा के राजा सयाजी गायकवाड़ 3 की बेटी थी, जो त्रिपुरा का राज परिवार था।

 

6)सागरिका घाटगे

बहुत कम लोग ये जानते हैं की चक दे इंडिया में प्रीती सबरवाल का ज़ोरदार किरदार निभानेवाली सागरिका घाटगे भी कोल्हापुर के शाहू महाराज के परिवार से हैं। उनके पिता विजयसिंघ घाटगे हैं जो कोल्हापुर के कहल राज परिवार से हैं।

चित्र स्त्रोत: deccan chronicle, indiatv news, new web, jattdisite, study abroad consultants, wikibio, news track, pinkvilla, rediff.