पानी पूरी निसंदेह ही भारत का सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड है। कुरकुरी और मसाला फिलिंग से भरी हुई पूरी और खट्टा-मीठा पानी हमेशा ही पेट की भूख को शांत करने का सबसे शानदार विकल्प रहा है जिसके लिए लोग किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही इंस्टाग्राम वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा और दुल्हन को स्वादिष्ट पानी पुरी के स्वाद के लिए इंतजार करते हुए देखा जा सकता है,लेकिन दुल्हन आगे जो करती है वह आपको ज़रूर ठहाके मारने पर मजबूर कर सकता है।
वीडियो एक विवाह स्थल का है जिसे दुल्हन ने अपने इंसटाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। दुल्हन एक ट्रैवल और फैशन इन्फ्लुएंसर हैं, @imahimaagarwal नाम के इस अकाउंट पर आप ट्रैवल और फैशन से जुड़ी वीडियो और फोटो का आनंद ले सकते हैं।
वीडियो में शादी के जोड़े में सजी दुल्हन को पानी पूरी स्टॉल के सामने खड़ा हुआ दिखाया गया है, जैसे ही दुल्हन उस स्वादिष्ट पानी पुरी के लिए अपना हाथ बढ़ाती है, उसे एक आटे की पूरी परोसी जाती है। वह तुरंत अपने पति के पास जाती है और कहती है, “यह आटे से बना है, मुझे यह नहीं चाहिए” और अपने पति को इसे लेने का इंतजार करती है। इसके बाद आप वीडियो में परिवार और दोस्तों को खूब हंसते हुए सुन सकते हैं, जिसमें दुल्हन भी अपनी हँसी रोक नहीं पाती है। इस पानी पुरी उत्साही दुल्हन को कुछ ही समय में उसका पसंदीदा नाश्ता मिल जाता है और वीडियो के अंत में इसे खाते हुए देखा जा सकता है। दुल्हन ने वीडियो को कैप्शन भी दिया है कि “किसी ने भी @shreashth को मेरे #passion4paanipuri के बारे में चेतावनी नहीं दी”।
वीडियो को अभी तक 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लगभग 53 हज़ार लाइक्स के साथ तेजी से वायरल हो रहा है।
आप भी वीडियो पर अपनी राय हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर भेज सकते हैं। साथ ही हमारे साथ पानी पूरी की रेसिपी ट्राई करना न भूलें ।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

