Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

भारतीय बाज़ार में 14 साल बाद वापसी कर रहा है 2000s का ये प्रसिद्ध बिस्किट! बचपन की दिला देगा याद

Milk Bikis Feature

अगर आप भारत में 80s या 90s के आसपास पैदा हुए होंगे, तो आपको ब्रिटानिया के मिल्क बिकीज़ बिस्किट का स्वाद जरूर याद होगा। कभी भारत में चाय के साथ एक ज़रूरत बन चुका ब्रिटानिया का मिल्क बिकीज़ बिस्किट, एक बार फिर से अपने मूल रूप में भारतीय बाजार में वापसी की तैयारी में है, और इसकी शुरुआत तमिलनाडु से होने जा रही है। क्या है इस बिस्किट की वापसी की अनोखी कहानी, आइये जानते हैं विस्तार से! 

वर्ष 2007 में बदल गया था मिल्क बिकीज़ का स्वरूप

वर्ष 2000 के आसपास मिल्क बिकीज़ भारत के सबसे प्रमुख बिस्किट में से एक हुआ करता था। इसका इतना क्रेज था कि लोग इस बिस्किट को चाय के साथ नाश्ते के रूप में खाते थे। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के वाइस प्रेसिडेंट विनय सुब्रमण्यम भी बताते हैं कि वे खुद अपने बचपन में चाय के साथ ब्रिटानिया मिल्क बिकीज़ खाते बड़े हुए, और उस समय वे चाय के एक कप से ही ऐसे 7-8 बिस्किट खा जाते थे। हालाँकि मिल्क बिकीज़ को बेहतर बनाने के लिए ब्रिटानिया ने वर्ष 2007 में इन बिस्किट के स्वरूप में कुछ बदलाव किया, और इसमें विभिन्न विटामिन, कैल्शियम, आयोडीन, व फाइबर जैसे तत्व जोड़े गए। तब से अब तक ब्रिटानिया मिल्क बिकीज़ के कई स्वरूप मार्केट में सामने आ चुके हैं। परंतु हाल ही में सोशल मीडिया पर 90s किड्स ने ब्रिटानिया से पुराना वाला मिल्क बिकीज़ उसके ऑरिजनल स्वरूप में लॉन्च करने के मांग की, जिसे कंपनी ने स्वीकार कर लिया है। 

सोशल मीडिया की मांग का असर, ब्रिटानिया मिल्क बिकीज़ क्लासिक के नाम से होगी वापसी

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के वाइस प्रेसिडेट विनय सुब्रमण्यम बताते हैं कि आमतौर पर कंपनी के उत्पादों का फैसला इंटरनल कमेटी के द्वारा लिया जाता है, परंतु ब्रिटानिया मिल्क बिकीज़ के मामले में यह फैसला स्वयं उपभोक्ताओं ने लिया है। दरअसल पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर कई लोग ब्रिटानिया मिल्क बिकीज को वापस लाने की मांग कर रहे हैं, ऐसे में कंपनी ने इस बिस्किट को उसी पुरानी पैकेजिंग में व उसी रेसिपी के साथ ब्रिटानिया मिल्क बिकीज़ क्लासिक के नाम से एक बार फिर से लॉन्च करने का फैसला लिया है। हालांकि यह एक बहुत ही लिमिटेड एडिशन होने वाला है जिसकी शुरुआत तमिलनाडु से होगी, जहाँ के 95% बिस्किट बाज़ार पर कंपनी का कब्जा है। 

शेयर कीजिए रोचक स्टोरी अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ ऐसी ही बेहतरीन जानकारी के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ। 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।