शाहरुख खान का नाम अपने आप में ही एक ब्रैंड के रूप में गिना जाता है, और जिस भी उत्पाद और ब्रैंड के लिए वह मुहीम करलें उसका मुनाफा होना लगभग तय होता है। छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा व्यापार ही क्यों न हो भला कौन नहीं चाहता कि शाहरुख खान उनके उत्पादों को प्रदर्शित करें। लेकिन इस सुपरस्टार की फीस का खर्चा उठा पाना छोटे व्यवसायों की पहुंच से कई दूर होता है।
दिवाली आ रही है और चारों तरफ तरह-तरह के उत्पादों के विज्ञापन आपको कई अच्छे-अच्छे ऑफर के साथ देखने को मिल जायेंगे, ऐसे में अक्सर कई व्यवसाय इस चकाचौंध में धुंधले पड़ जाते हैं, जो छोटे व्यवसाय होने के कारण विज्ञापनों पर खर्चा नहीं कर पाते। लेकिन कैडबरी की एक छोटी सी कोशिश इस साल इन व्यवसायों के लिए लाइम लाइट में बने रहने का मौका लेकर आई है।
दिवाली के लिए अपने नवीनतम विज्ञापन में, कंपनी एक अनूठा विचार लेकर आई है। विज्ञापन में शाहरुख खान को छोटे और स्थानीय व्यवसायों के ब्रांड एंबेसडर के रूप में दिखाया गया है जो कोरोनोवायरस महामारी के कारण पीड़ित थे।
विज्ञापन, ‘नॉट जस्ट ए कैडबरी एड’ शीर्षक से शुरू होता है, और साथ ही दिखाया गया है कि विज्ञापन में बताये गये सभी व्यावसाय उन हजारों व्यवसायों में से एक है जो लोकडाउन में बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन के अगले ही भाग में शाहरुख खान स्क्रीन पर नजर आते हैं और वह कई ऐसे व्यवसायों का नाम लेते हैं जो वास्तव में स्थित हैं और अपने आस-पास के व्यवसायों से ही अपनी दिवाली की खरीदारी करने का सुझाव देते हैं।
विज्ञापन में स्थानीय स्टोर के नाम शाहरुख खान के चेहरे और आवाज की नकल करने के लिए मशीन लर्निंग का उपयोग करके बनाए गए थे। “क्योंकि सभी व्यवसायों को कवर करना मुश्किल है,” इसलिए वीडियो में यह भी कहा गया कि जनता को ‘नॉट जस्ट ए कैडबरी विज्ञापन’ का अपना संस्करण बनाने की पूरी अनुमती है।
कंपनी की इस पहल और इसमें शाहरुख खान की भूमिका ने इंटरनेट पर कई दिल जीते हैं जिसके लिए लोगों के द्वारा कंपनी और शाहरुख खान की सराहना की गयी।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

