Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

बिस्तर से हुए घावों के कारण, लक्षण और उपचार

बिस्तर के घाव (bed sores) उन लोगों को काफी परेशान करते हैं, जो हिल नहीं पाते हैं और जो दवाइयों के कारण बिस्तर पर लेटे रहते हैं । ये त्वचा की चोट तब लगती है जब त्वचा पर और त्वचा के ऊतक (skin tissue) पर दबाव पड़ता है। ये घाव, जिन्हे ‘देकुबिटुस अल्सर्स’ (decubitus ulcers) भी कहा जाता है, सबसे ज़्यादा बूढ़े लोगों में होते हैं-खासकर उन लोगों को जिनको पैरालिसिस हो या कोई अन्य बीमारी हो। ये घाव सबसे ज़्यादा एड़ियों, हील, टेल बोन और शरीर के अन्य हड्डी वाली जगहों पर होते हैं।

इन घावों का इलाज करना आसान है, लेकिन अगर इनका इलाज नहीं किया जाये तो यह जानलेवा भी हो सकता है।

तो आइये जानते हैं बिस्तर से हुए घावों के बारे में और कैसे इन घावों का घर पर इलाज किया जा सकता है।

 

कैसे होते हैं बिस्तर से घाव?

 

बिस्तर के घाव के लक्षण-

अगर इंसान व्हीलचेयर में हो, तो बिस्तर के घाव ज़्यादातर उसके टेलबोन और नितम्बों (buttocks) में हो सकते हैं। अगर किसी मरीज़ का ऑपरेशन हुआ हो और वह हिल न पाए, तो उस इंसान को बिस्तर के घाव ज़्यादातर पीठ के नीचे वाले हिस्से में होते हैं या फिर उनके कंधे और रीढ़ की हड्डी में। ये घाव एड़ियों, घुटने और बाहों में भी हो सकते हैं। अगर आपको ऊपर दिए गए लक्षण नज़र आते हैं, तो उनका तुरंत इलाज करें। अगर ज़्यादा गंभीर हो, तो डॉक्टर की सलाह लें।

 

बिस्तर के घाव का इलाज घर पर कैसे करें?

 

1.नारियल का तेल

नारियल के तेल में वह सारे फैटी एसिड्स हैं जो की आपकी त्वचा को ताज़ा और स्वस्थ रखते हैं। संक्रमित क्षेत्र पर थोड़ा गरम नारियल तेल लगाएं और मालिश करें। जिस जगह पर यह घाव हुआ है, उसे ज़्यादा दबाएं नहीं। दिन में दो-तीन बार मालिश करें। इससे आपके घाव ठीक हो जायेंगे और आपकी त्वचा को नए घावों से सुरक्षा भी मिलेगी।

 

2.खारा पानी

एक चमच नमक, पानी में घोल लें और इस पानी में उबाल आने दें। जब पानी थोड़ा ठंडा हो जाये, तो इसे अपने घाव पर लगाएं। लगाने के बाद, अपने घाव को अच्छी तरह से सांफ कर लें। ये नुस्खा आपके घाव को ठीक कर देगा और दूसरे घावों को होने से रोकेगा।

 

3.हल्दी

हल्दी अपनी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जनि जाती है, इसीलिए यह एक और किफायती नुस्खा है बिस्तर से हुए घावों से राहत पाने का। संक्रमित क्षेत्र को खारे पानी से सांफ करने के बाद, उस पर हल्दी लगाएं और उसे एक सांफ कपड़े से ढक दें। यह दिन में दो-तीन बार करें।

 

4.पोज़िशन बदलना

हर बीस या तीस मिनट में, मरीज़ की सोने की या फिर लेटने के पोज़िशन को बदलें। घंटो तक एक ही पोज़िशन में रहने से बेहतर यह है की आप थोड़ा सा अपने शरीर को हिलाये, ताकि आपके घाव ठीक हो जाएं। इससे इन घावों के होने का खतरा भी कम हो सकता है।

 

5.बेबी पाउडर

बेबी पाउडर इन्फेक्टेड जगह से नमी सोख लेता है और संक्रमण को हल्का करता है। सबसे पहले घाव को खारे पानी से सांफ करें। इसके बाद उस पर बेबी पाउडर छिड़कें। ऐसे करने से, जो पस जमा हुआ है, वह निकल जाता है और घाव को सूखा कर देता है।

 

6.चुकंदर और शहद

चुकंदर बिस्तर से हुए घावों को आसानी से ठीक कर देता है। चुकंदर के जूस को शहद के साथ मिलाएं और उसे संक्रमित जगह पर लगाएं। यह संक्रमण को जल्दी ठीक करता है और संक्रमित जगह पर हो रही खुजली को भी रोक देता है।

 

7.सही भोजन ग्रेहण करें

सही भोजन ग्रेहण करने से, बिस्तर के घाव ठीक हो जाते हैं। अपने भोजन में बहुत सारे तरल प्रदार्थ, जैसे की पानी और जूस शामिल करें। इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और आपका रक्त परिसंचरण भी बेहतर होता है। वह व्यंजन खाएं जो की विटामिन A, C और E से भरपूर हों। इसके साथ ही, स्वस्त त्वचा के लिए फल और सब्ज़ी खाएं।

 

अगर बिस्तर के घाव अपने शुरूआती चरण में है, तो ऊपर दिए गए घरेलू नुस्खों से उनका इलाज आसानी से हो जायेगा। अगर इन घावों के लिए आप कुछ ना करे, तो फिर चिकित्सा पर्यवेक्षण (medical supervision) के साथ ये ट्रीट करे जा सकते हैं।

ध्यान दीजिये: ऊपर दिए गए नुस्खों को अपनाने से पहले अपने चिकित्सक से ज़रूर पूछें ।

चित्र सूत्र:  Pixabay, Wikipedia Commons, Max pixel