Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

मशहूर शेफ़ संजीव कपूर की कॉर्न चीज़ फ्राइड मोमोज़ रेसिपी

Momos Feature New

मानसून में बारिश के मौसम के साथ अगर चटपटे मोमोज की जुगलबंदी हो जाए तो क्या ही बात होगी। बारिश के इस मौसम में मशहूर शेफ़ संजीव कपूर लगातार अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपने फैन्स के साथ एक से एक टेस्टी रेसिपीज़ शेयर कर रहे हैं और उनकी बेहद आसानी से फटाफट तैयार होने वाली ये रेसिपीज़ लोगों को काफी पसंद भी आ रही हैं। हाल ही में इसी कड़ी में संजीव ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कॉर्न चीज़ फ्राइड मोमोज़ रेसिपी शेयर की। इस रेसिपी को तैयार करने के लिए उन्होंने मैदा, चीज़ और मकई के दानों का इस्तेमाल मुख्य रूप से किया। देखने में ये रेसिपी काफी हेल्दी और टेस्टी लग रही है। आइये जानते हैं संजीव कपूर की कॉर्न चीज़ फ्राइड मोमोज़ रेसिपी को विस्तार से। 

संजीव कपूर की कॉर्न चीज़ फ्राइड मोमोज़ रेसिपी को बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

कॉर्न चीज़ फ्राइड मोमोज रेसिपी बनाने के लिए आपको निम्न चीजों की आवश्यकता होगी-: 

संजीव कपूर की कॉर्न चीज़ फ्राइड मोमोज़ रेसिपी

उपरोक्त सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के बाद निम्न विधि से संजीव कपूर की कॉर्न चीज़ फ्राइड मोमोज रेसिपी तैयार करें-: 

1. कॉर्न चीज़ फ्राइड मोमोज़ बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में उबले हुए मकई के दाने, कटी हुई हरी मिर्च, प्याज, और धनिया पत्तियां मिला दें।

2. इसके बाद में अपने स्वाद अनुसार नमक डालें, और ऊपर से चेदर चीज़, मोज़रिला चीज़, सोया सॉस, टाबॉस्को सॉस और लहसुन का पाउडर मिला दें। 

3. इसके बाद सभी मिश्रण को अच्छे से मिलाकर एक तरफ रख दें। 

4. अब गुंथे हुए मैदा से छोटी-छोटी लोईयां बनाकर उन्हें पूरियों के आकार में बेल लें। 

5. इसके बाद इन लोइयों में तैयार मिश्रण को भरकर उन्हें मोमोज़ का आकार दें। 

6. इसके बाद इन मोमोज़ को गर्म तेल में डीप फ्राई कर लें। 

7. चटपटे कॉर्न चीज़ फ्राइड मोमोज़ तैयार हैं। 

BetterButter स्पेशल मोमोज़ रेसिपीज़ आप यहाँ से देख सकते हैं। 

शेयर कीजिए यह रेसिपी अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ। ऐसी ही बेहतरीन रेसिपीज़ और नई-नई जानकारी के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ।

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।