महान फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहैम का नाम कौन नहीं जानता? फुटबॉल के मैदान में बड़े-बड़े कीर्तिमान स्थापित करने वाला यह खिलाड़ी किसी जान पहचान का मोहताज नहीं, पर शायद इनके बारे में ऐसी बात है जो बहुत कम लोग जानते हों। क्या आप जानते हैं कि डेविड बेकहैम फुटबॉल के महान खिलाड़ी होने के साथ-साथ एक बेहतरीन कुक भी हैं? इसका नमूना वे आए दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बनाई रेसिपीज को शेयर करके देते रहते हैं। हाल ही में वे किचन में अपने बेटे के साथ एक बार फिर जुगलबंदी करते हुए नजर आए। कैसा रहा उनका यह एक्सपीरियंस, आइए जानते हैं।
डेविड बेकहैम के बेटे ने किया अपने पिता के साथ कुकिंग का वीडियो शेयर
हाल ही में डेविड बैकहम के बेटे ब्रुकलिन बेकहैम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पिता के साथ कुकिंग का वीडियो शेयर किया। ब्रुकलिन अक्सर अपने पिता डेविड बेकहैम के साथ कुकिंग के वीडियो शेयर करते दिख जाते हैं, पर इस वीडियो में एक खास अंदाज में क्रीमी क्रेब रिसोटो बनाते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि रिसोटो चावल से बनी एक इटालियन डिश होती है, जिसे शोरबा और चीज़ के साथ पकाया जाता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए ब्रुकलिन ने लिखा कि “क्रीमी रिसोटो, क्रेब और नींबू के साथ!” साथ ही इसमें उन्होंने अपने पिता डेविड बेकहैम का इंस्टाग्राम अकाउंट भी मेंशन किया। इससे पहले डेविड और ब्रुकलिन साथ में मशरूम से बनने वाला वेज रिसोटो बनाते नजर आये थे।
आप यहाँ से ट्राई कर सकते हैं BetterButter स्पेशल रिसोटो रेसिपीज़।
आप शेयर कीजिए ये स्टोरी अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ, और ऐसी ही बेहतरीन जानकारी के लिए बने रहिए BetterButter के साथ।

