Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

दीपिका की हालिया इंसटाग्राम स्टोरी ने सबको गुदगुदाने पर किया मजबूर

Deepika

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड में एक लोकप्रिय पावर कपल के रूप में जाने जाते हैं। और आए दिन वह सोशल मीडिया में एक दूसरे की टांग खींचते हुए अपने प्रशंसकों को गुदगुदा ही देते हैं।

कुछ महीनों पहले ही रणवीर सिंह ने टीवी पर आने वाले अपने क्विज शो की खबर दी थी, जिसका कि फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। कलर्स चैनल पर आने वाला यह शो रणवीर सिंह का टेलिविजन डेब्यू होने वाला है। जिसमें वह शो में आने वाले प्रतिभागियों से सवाल पूछने वाले हैं। अब देखना यह है कि असल जिंदगी में अपने चुलबुल व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले रणवीर सिंह कैंसे इस शो में दर्शको का मनोरंजन करते है।

रणवीर सिंह आजकल अपने शो के के प्रमोशन और शूटिंग में व्यस्त हैं। और साथ ही दीपिका पादुकोण ने भी एक अलग अंदाज से प्रमोशन में अपने पति का हाथ बटाया है। दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक बेलन की तस्वीर साझा की, – जिसका इस्तेमाल हर भारतीय रसोई में रोटियों और चपातियों को बेलने के लिए किया जाता है। फिर एक विशिष्ट क्विज़मास्टर शैली में, उन्होने उत्तर के लिए चार विकल्पों के साथ एक प्रश्न पोस्ट किया। सवाल था, “यह उपकरण(बेलन) किस लिए उपयोग किया जाता है?” चार विकल्प थे – चपाती बनाने के लिए, अंडे पकाने के लिए, पति को देर से घर आने पर पीटने के लिए और गली क्रिकेट में बल्ले की तरह प्रयोग करने के लिए।

 

रणवीर सोशल मीडिया पर कई बार दीपिका के खाना पकाने के कौशल की तारीफ करते हुए नजर आए हैं, दीपिका के हाथ की बनी बिरियानी, और मुह में पानी लाने वाली मिठाई, इसके साथ ही दीपिका ने भी लॉकडाउन में कई तरह की खाने की तस्वीरों से हमारे मुह में पानी लाने का काम किया था, जिसमें की कैरी की तस्वीर हमारी पसंदीदा तस्वीरों में से एक है। दोनों की ही इन सब पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बॉलीवुड के हमारे पसंदीदा कपल खाना पकाने और खाने दोनों के ही कितने बड़े दीवाने हैं।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।