यह हमेशा कहा जाता रहा है कि – ‘फिल्म उद्योग में उन कलाकारों का अपनी पहचान बनाना काफी मुश्किल है जिनका फिल्म जगत में कोई रिश्तेदार ना हो’। क्या आपने ऐसी विचारधाराओं के पीछे का कारण सोचा है? यह कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड में लगभग हर सितारा एक-दूसरे से संबंधित हैI प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष माध्यम से लोग फिल्म उद्योग को एक बड़े परिवार की तरह मानते हैं।
बॉलीवुड में निम्नलिखित संबंधों पर नज़र डालें। शर्तिया तौर पर आप में से ज्यादातर लोगों को इसका कोई अंदेशा नहीं होगा की ये सितारे आपस में रिश्तेदार हैं-
1.लता मंगेशकर और श्रद्धा कपूर –
श्रद्धा कपूर भारत की सबसे जानी मानी प्लेबैक गायिका, लता मंगेशकर की दूर-दराज की पोती हैं। श्रद्धा कपूर के दादा सिकंदर लाल कपूर लता मंगेशकर के चचेरे भाई हैं।
2.अली ज़फर और आमिर खान –
अली जफर की शादी आयशा फजली से 2009 में हुई है, फिल्म जगत में बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि आयशा वास्तव में आमिर खान की दूर की कज़न हैं। इस रिश्ते से अली जफर और आमिर खान ब्रदर-बाय-लॉ हो जाते हैं।
3.करन जोहर और आदित्य चोपड़ा –
करण जौहर की मां हीरू जौहर निदेशक यश चोपड़ा की बहन है। इस रिश्ते से यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा और करण जौहर कज़न बन जाते हैं।
4.शरमन जोशी और प्रेम चोपड़ा –
वर्ष 2000 में प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा की शादी शर्मन जोशी से हुई थी। इस रिश्ते से शर्मन जोशी प्रेम चोपड़ा के दामाद हुए।
5.तब्बू/फराह नाज़ और शबाना आज़मी –
फराह नाज और ताबसम नाज के पिता जमाल हाश्मी अभिनेत्री शबाना आज़मी के भाई हैं, जिससे तब्बू और फराह रिश्ते में शबाना आज़मी की भतीजी लगती हैं।
6.फरहान अख्तर और फराह खान –
अभिनेता फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी और फराह खान की मां मेनका ईरानी सगी बहनें हैं। फरहान अख्तर और फराह ख़ान रिश्ते में कज़न हैं ।
7.अदिती राव हैदरी और किरण राव –
अदिति राव हादारी और किरण राव जे रामेश्वर राव की पोतियाँ हैं, जो वानापार्थी के राजा हुआ करते थे। वानापार्थी आज के तेलंगाना राज्य में स्तिथ है। इस रिश्ते से, वे कज़न्स हैं ।
8.सोनम कपूर और रणवीर सिंह –
सोनम कपूर की नानी और रणवीर सिंह के दादा वास्तव में भाई बहन हैं, इस रिश्ते से ये दोनों कज़न्स हुए।
चित्र श्रोत – Commons.Wikimedia, Wikipedia, Hmaraphotos.

