Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

दिवाली पर घर सजाएं इन आसान स्वयं बनाने वाले क्राफ्ट्स से

दिवाली रौशनी का त्यौहार है, वह त्योहार जिसका हर भारतीय उत्सुकता से प्रतीक्षा करता है और ज़ोर-शोर से मनाता है।

इस बार दीवाली को और ज़्यादा खास बनाएं, अपनी खुद की रचनाओं के साथ अपने घर को सजाएं। नीचे दिखाए गए DIY (इसे स्वयं करें) क्राफ्ट्स बनाना बहुत आसान है और इस अद्भुत उत्सव के मौसम के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं!

 

1) आसान, घर की बनी मोमबत्तियाँ

इस साल पटाखे जलाने की बजाय, इन सुंदर मोमबत्तियों को बनाएं और अपने घर को इनसे सजाएं। घर पर खूबसूरत मोमबत्तियां बनाने के तरीके के बारे में जानने के लिए नीचे दिया गया वीडियो देखें।

 

2) चमकदार रंगीन मोर दिया

अपने सिंपल मिट्टी के दीयों को और रंग-बिरंगा और आकर्षक बनाएं और अपनी रंगोली में भी उनका उपयोग करना न भूलें! यह कैसे बनाया जाता है यह देखने के लिए नीचे दिया गया वीडियो देखें।

3) पेपर लैंप

आप रंगीन कागज़ के साथ बहुत कुछ कर सकते हैं! इन सुंदर पेपर दीयों को बनाने के लिए रंगीन कागज़ों का प्रयोग करें, जो आपके घर की दीवारों को सुपर रंगीन और सुपर फेस्टिव लुक देंगे! इन लैंपस को कैसे बनाया जाता है यह देखने के लिए नीचे दिया गया वीडियो देखें।

 

4) सजावटी दिए

कभी-कभी, सबसे साधारण सजावट की चीजें बहुत सुंदर और बहुत फेस्टिव दिखती हैं। दिवाली के दौरान त्यौहार का माहौल लाने के लिए बस पेंट, ग्लिटर और छोटे शीशों के टुकड़ों के साथ पारंपरिक मिट्टी के दीयों को सजाया जा सकता है। मिट्टी के दीयों को आसानी से सजाने के लिए नीचे वीडियो में दिखाए गयी टिप्स का प्रयोग करें।

 

5) दिवाली की सजावट

नीचे दिए गए वीडियो में दिखाए गए क्राफ्ट्स घर पर बड़ी आसानी से बनाए जा सकते हैं। इनको बनाने की प्रक्रिया में अपने बच्चों को शामिल करें। न केवल यह आपके बच्चों को स्मार्टफोन और टेलीविज़न से दूर रखेगा, बल्कि इसके साथ आपको अपने बच्चों के साथ कुछ गुणवत्ता का समय भी बिताने को मिलेगा।

 

स्त्रोत: YouTube, pixabay