Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

डोमिनोज ऑस्ट्रेलिया का तरबूज पिज़्ज़ा जो दुनिया भर में बटोर रहा है सुर्खियां

Dominos Pizza Wp

आज पिज़्ज़ा दुनिया भर में इतना लोकप्रिय हो चुका है कि लोग इसके साथ अलग-अलग तरह के प्रयोग करते हैं। यूं तो हम आमतौर पर पिज्जा को मैदा से बने क्रस्ट पर चीज़ और विभिन्न प्रकार की सब्जियां अथवा मांस की टॉपिंग के साथ खाना पसंद करते हैं, पर इसी पिज़्ज़ा को पाइनएप्पल, कीवी और चॉकलेट के साथ खाने जैसे प्रयोग भी किए गए हैं। इन्हीं प्रयोगों की कड़ी में अब नाम जुड़ गया है दुनिया भर में पिज़्ज़ा के लिए मशहूर रेस्टोरेंट फ्रेंचाइजी डोमिनोज का। हाल ही में डोमिनोज ऑस्ट्रेलिया के ऑफिशल टिकटॉक अकाउंट पर तरबूज से बना पिज़्ज़ा शेयर किया गया। इस पिज़्ज़ा को देखकर पिज़्ज़ा लवर्स का रिएक्शन देखने लायक था। कुछ लोगों ने इसे एकदम घटिया करार दिया, वहीं कुछ ने कहा कि यह ट्राई करने लायक भी हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे तैयार हुआ यह तरबूज पिज़्ज़ा। 

डोमिनोज ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह तैयार किया तरबूज पिज़्ज़ा

डोमिनोज ऑस्ट्रेलिया ने पहले अपने टिकटॉक हैंडल और उसके बाद इंस्टाग्राम अकाउंट पर तरबूज पिज़्ज़ा की रेसिपी शेयर करते हुए लिखा कि आप सभी हमसे लोग कार्बोहाइड्रेट वाले पिज़्ज़ा क्रस्ट की डिमांड करते रहते हैं तो हम लेकर आए हैं आपके लिए तरबूज पिज्जा। इस रेसिपी का श्रेय उन्होंने हाल ही में पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर शेयर हो रही तरबूज़ पिज़्ज़ा रेसिपी वीडियो को दिया। डोमिनोज द्वारा शेयर किए गए इस वायरल वीडियो में तरबूज पिज़्ज़ा बनता हुआ देखा जा सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले उन्होंने तरबूज को बीच में से गोल काटा और फिर उसके एक बड़े स्लाइस पर पिज़्ज़ा सॉस, चीज व टॉपिंग रखकर इसे बेक किया। पकने के बाद चीज से भरा हुआ यह तरबूज पिज़्ज़ा देखने में वाकई मजेदार लग रहा था। अब इसका स्वाद कैसा है, यह तो आपको ट्राई करने के बाद ही पता चलेगा। 

हालांकि सोशल मीडिया पर इस तरबूज पिज़्ज़ा को लेकर काफी मजेदार रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कई लोग जहां इसे सीधा वाहियात बता रहे हैं, वहीं इटली के लोग इसे एक अपमान समझ रहे हैं। हालांकि कुछ लोग इस तरबूज पिज्जा को ट्राई भी करना चाहते हैं। 

BetterButter स्पेशल पिज़्ज़ा रेसिपीज आप यहां से ट्राई कर सकते हैं, और ऐसी ही मजेदार स्टोरीज और रेसिपीज के लिए बने रहिए BetterButter के साथ।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।