Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

नॉन-स्टिक पैन को यूज़ करते हुए क्या चीज़ें ध्यान में रखें

नॉन- स्टिक कुकवेयर आपकी कुकिंग को आसान और टेस्टी कर देता है लेकिन ऐसे कुकवेयर को लम्बे समय तक चलाने के लिए कुछ बातें समझनी बहुत जरूरी हैं | इस तरह के बर्तनों में खाना पकाने, संभालने, साफ़ करने और यूज़ करने में बहुत सी चीज़ें ध्यान रखनी होती हैं | लेकिन अगर फिर भी आपको जानना हो कि नॉन स्टिक पैन का यूज़ करते हुए क्या करना चाहिए या क्या नहीं तो हम लाये हैं कुछ आसान टिप्स –

 

1.भोजन रखना

नॉन-स्टिक पैन बचे हुए खाने को रखने का कोई कंटेनर नहीं हैं | बहुत बार रात को खाना खाने के बाद बचे हुए खाने को फ्रिज में संभालना एक आफत हो जाती हैं तो हम इसे नॉन-स्टिक पैन में ही रखा रहने देते हैं | ये एक बहुत ही गलत तरीका है क्योंकि ऐसा करने से धीरे-धीरे पैन की बनावट को क्षति पहुँचती हैं और पूरी रात खाना पैन में रखा रहने से उसके स्वाद में भी फर्क आ जाता है |

 

2.तापमान

नॉन-स्टिक पैन में बहुत तेज आंच पर खाना पकाने से भी पैन की बनावट को नुक्सान पहुँचता हैं और उसकी ऊपरी परत धीरे-धीरे निकलना शुरू हो जाती है | इसलिए हमारी सलाह है कि नॉन-स्टिक पैन में खाना बनाते हुए आंच को धीमी या फिर मध्यम तापमान पर रखें | और एक और बात,गैस से उतारने के तुरंत बाद इसे पानी से न धोये क्योंकि अगर पैन लौ क्वालिटी का है तो निशान या गड्ढा पड़ सकता है |

 

3.साफ़ करने का तरीका

अगर आपको लगता हैं कि खाना पैन पर बुरी तरह जम गया हैं तो अपने हाथों से कोमलता से खाद्य कणों को निकालने की कोशिश करें या फिर ब्रश की सॉफ्ट साइड का यूज़ करें | कठोर ब्रश का यूज़ बिल्कुल ना करें | यहाँ तक की कठोर केमिकल डिटर्जेंट का इस्तेमाल करने से भी नॉन-स्टिक पैन को नुक्सान पहुँचता हैं |

 

4.बर्तन का मेटेरियल

जब आप नॉन-स्टिक का प्रयोग करते हैं तो आपको इसकी ऊपरी सतह का विशेष ध्यान रखना होता हैं | नुकीले चाक़ू, चम्मच, कांटे या किसी भी कठोर चीज़ का इसके ऊपर इस्तेमाल नहीं करना हैं | बल्कि लकड़ी या प्लास्टिक की करछी या चम्मच का उपयोग करें |

 

5.स्टोरेज (भंडारण )

कई बार रसोई में इतनी चीज़ें फैली होती हैं कि आपको बर्तनों को एक-दूसरे के ऊपर रखना पड़ता हैं लेकिन नॉन-स्टिक पैन के साथ ऐसा रख-रखाव बिल्कुल नहीं चलता | जब आप किसी बर्तन को पैन के ऊपर रखते हैं तो जाने-अनजाने उसकी क्वालिटी खराब करते हैं | या तो पैन को किसी तोलिये से ढ़क कर रखें या फिर इसे लटका दें |

 

इसके अलावा नॉन-स्टिक पैन का यूज़ करते हुए नीचे लिखे तौर-तरीकों को ध्यान में रखें –

 

चित्र स्त्रोतpexels, flickr, pixabay