Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

तेलीय त्वचा वाले लोगों के लिए कुछ ख़ास सुझाव!

क्या आपकी त्वचा तेलीय और सुस्त है? क्या आप अपने चेहरे के तेल उत्पादन को रोकने के लिए व्यर्थ में पार्लर जाकर महंगी थेरेपी करवाती हैं? तो आज जानिए त्वचा के तैलीय होने की मुख्य वजह क्या है। तेल स्राव मुख्य रूप से आपकी त्वचा में मलबेदार ग्रंथियों द्वारा उत्पन्न सेबम की उपस्थिति के कारण होता है। यूं तो सेबम एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है, पर इसके अधिक उत्पादन से त्वचा बर्बाद हो सकती है और चेहरे में मुहासें हो सकते हैं।

त्वचा में होने वाले तेल स्राव पर नियंत्रण रखने के कुछ तरीके नीचे दिए गए हैं-

 

1 .ब्लॉटिंग पेपर –

ये पतले मैट फिनिश पेपर हैं जो दुकानों में आसानी से उपलब्ध हैं। इस पेपर से अपने चेहरे को पोंछकर ऑयली त्वचा से राहत पाएं। यह आपकी त्वचा में मौजूद अतिरिक्त तेल को खत्म कर देगा और आपके चेहरे को तरो-ताज़ा कर देगा।

 

2 .स्टीमिंग –

अपने चेहरे से तेल निकालने और छिद्रों को साफ करने का एक और प्रभावी तरीका स्टीमिंग है। एक कटोरे में पानी उबाल कर, एक तौलिये की सहायता से अपने चेहरे पर गर्म पानी का भाप दें। कुछ मिनटों के लिए तौलिये को चेहरे पर ही रखें। यह आपके चेहरे के छिद्रों को खोलकर गहराई से सफाई करेगा। घर के बने स्क्रब के साथ धीरे-धीरे अपने चेहरे को साफ़ करें। अब छिद्रों को बंद करने के लिए तुरंत अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

 

3 .सफाई –

तेलीय त्वचा वाले लोग शायद ही कभी अपना चेहरे की अच्छी सफाई कर पाते होंगे। यदि आपका चेहरा भी तेलीय है तो दिन में कम से कम दो बार चेहरे को धोएं। अपने चेहरे पर किसी रफ़ स्क्रब या सुगंधित साबुन का उपयोग ना करें। यह त्वचा की बनावट को और बर्बाद कर देगा। चहेरे की सफाई करके, आप अपनी त्वचा को तेल मुक्त और शुष्क कर सकते हैं।

 

4 .फेस पैक –

नीचे दिए गए किसी भी घरेलु फेस पैक को साप्ताहिक रूप से अपने चेहरे पर लगाएं और अपने चेहरे पर आ रहे परिवर्तन को देखें।

 

5.एक्सफोलिएट –

तेलीय त्वचा वाले लोगों को सप्ताह में कम-से-कम एक या दो बार एक्सफोलिएट ज़रूर करना चाहिए। इसमें स्क्रबिंग करके आपके डेड स्किन्स को ख़त्म किया जाता है और यह आपकी त्वचा को तेल, मुँहासे, व्हाइटहेड्स और ब्लैकहेड से बचाते हैं। आप घर पर बने स्क्रब का इस्तेमाल भी कर सकते हैं –

 

6.रोज़वाटर थेरेपी –

चेहरे की सफाई के बाद गुलाब जल जैसे किसी भी प्राकृतिक टोनर की सहायता से अपनी त्वचा को टोन करें इससे आपके चेहरे के खुले छिद्र बंद हो जाएंगे और त्वचा में तेल का उत्पादन भी कम हो जाएगा।

 

7.मॉइस्चराइज –

कई लोगों को यह गलतफहमी है कि मॉइस्चराइज़र लगाने से आपकी त्वचा और अधिक तेलीय हो जाती है। पर ऐसा नहीं है। ऐसे कई मॉइस्चराइज़र हैं जिन्हे आप बेझिझक अपने चहेरे पर लगा सकते हैं। एलो वेरा जैसे प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र का चयन करें या उन उत्पादों का चयन करें जिनमें एलोवेरा अधिक मात्रा में उपस्थित हो।

साथ ही साथ ज्यादा तले हुए भोजन के सेवन से बचें। हल्की और तेल मुक्त मेकअप उत्पादों का चयन करें।

 

चित्र स्रोत – pixabay, public domain, Wikipedia commons