Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

न माइक्रोवेव न कुकर, आसानी से पॉपकॉर्न बनायें तवे और फॉयल पेपर पर (वायरल वीडियो)

Popcorn In Foil

पॉपकॉर्न एक ऐसा स्नैक है जो बहुत आसानी से तैयार हो जाता है, और हम जब चाहें बना सकते हैं। पर कई बार हमें माइक्रोवेव के खराब होने या प्रेशर कुकर के काम नहीं करने पर चीजें तैयार करने के अनोखे तरीके निकालने पड़ते हैं। पॉपकॉर्न तैयार करने का ऐसा ही एक अनोखा तरीका ढूंढ निकाला है जॉनी नोनी के नाम से फेसबुक पेज चला रहे एक सोशल मीडिया इंफ्लूनेंसर ने। हाल ही में अपने फेसबुक पेज पर अपलोड किए गए वीडियो में जॉनी, एक सामान्य तवे पर फॉइल पेपर की मदद से पॉपकॉर्न बनाते नज़र आये। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा “THIS IS THE “SWEETEST” POPCORN HACK”, यानि कि पॉपकॉर्न बनाने का सबसे आसान जुगाड़। 

ऐसे तैयार किये जॉनी ने पॉपकॉर्न

अपने सोशल मीडिया पेज पर अपलोड किए गए साढ़े तीन मिनट के इस वीडियो में जॉनी ने तवे और फॉइल पेपर की मदद से पॉपकॉर्न बनाना सिखाया। वीडियो की शुरुआत में जॉनी तवे पर एक फॉइल पेपर रखते हुए नज़र आ रहे हैं। इसके बाद वे फॉइल पेपर पर मकई के दाने, बारीक चीनी और नारियल का तेल डाल देते हैं। वीडियो में आगे इन सभी चीजों को मिलाकर जॉनी ने ऊपर से एक चम्मच मक्खन का भी इस्तेमाल किया और तैयार मिश्रण को एक दूसरे फॉइल पेपर से अच्छे से ढक दिया। इसके बाद उन्होंने स्टोव को मीडियम आंच पर ऑन करने के बाद कुछ देर इंतजार किया। थोड़ी देर बाद फॉइल पेपर गर्म होकर फूलने लगा और जब जॉनी और उनके साथी ने इसे खोलकर देखा, तो लाज़वाब और स्वादिष्ट पॉपकॉर्न तैयार हो चुके थे। 

 

 

जॉनी ने इस वीडियो को अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया, जिस पर लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आयी हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद से अबतक इस वीडियो को 2 करोड़ से भी ज़्यादा लोग सोशल मीडिया पर देख चुके हैं। वीडियो पर आए कमेंट्स में लोगों का कहना है कि वे भी इस आसान ट्रिक को अपने घर पर आजमाएंगे। आप साथ में हमारी कैरामेल पॉपकॉर्न बनाने की विधि भी देख सकते हैं ताकि आप घर पर ही बना सकें ये स्वादिष्ट स्नैक।

 

ऐसी ही रोचक जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिये BetterButter के साथ। 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।