इन्टरनेट पर हमें कई ऐसी घटनायें देखने को मिल जाती है, जो हमारे दिल को पिघलाने और साथ ही हमारा इंसानियत पर भरोसे को कायम रखती है। चाहे वह दयालुता का एक सरल कार्य हो या किसी जरूरतमंद के लिए कुछ खास करना – ये वीडियो हमें मुस्कुराने में कभी असफल नहीं करते हैं।
हाल में इन्टरनेट पर दिल छू जाने वाला ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक 10 साल की बच्ची लायला अपने पैर के इलाज के लिए कुकीज बेच रही थी।
यह विडियो चार्ली नाम के एक शख्स द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है, जो लोगों को उनके सपनों को पूरा करने में उनकी मदद करते हैं।
चार्ली लड़की के पास जाकर उससे उसके सपने के बारे में पूछते हैं, तो वह जवाब में कहती है कि उसे खाना बनाना पसंद है, और आज उन्होंने अपने घर पर अपने पैर के इलाज के लिए एक फंडराइज़र का आयोजन किया है।
वीडियो के अंत में, चार्ली ने खुलासा किया कि वह 24 घंटे के लिए अपनी बेकरी के साथ लायला को आश्चर्यचकित करने जा रहा है और उसके पैर के इलाज के लिए धन जुटाने में मदद करेगा। अगली रील में, चार्ली ने लड़की के लिए सरप्राइज का खुलासा करता है। जिसमें आप लड़की को सामान की खरीदारी करते हुए और किचन में खाना पकाते हुए देख सकते हैं।
वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने चार्ली को उनके काम के लिए सराहना दी और उन्हें दूसरों के सपने सच करते रहने के लिए धन्यावाद दिया। इसके साथ ही कई लोगों ने धन जुटाने के लिए लायला के उत्साह की भी प्रशंसा की है।
वीडियो को अभी तक 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लगभग 1 लाख तक लाइकस् प्राप्त हो चुके हैं।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

