Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

प्रियंका चोपड़ा बननेवाली हैं मिसेज जोनास!

प्रियंका चोपड़ा, जो बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड और उम्दा अभिनेत्रियों में से एक हैं, अब सिंगल नहीं हैं! जी हाँ, उनका रोका अमरीका के गायक निक जोनास से हो गया है। दोनों बहुत दिनों से एक साथ दिखाई दे रहे थे और इसीलिए सुर्ख़ियों में भी थे पर 18 अगस्त को उन्होंने अपने रिश्ते के पक्के होने की मौहर लगा दी।

निक के माता-पिता अमरीका से इस रोके में शामिल होने के लिए आएं।

प्रियंका के रोके पर उनकी बहन परिणीति चोपड़ा भी उपस्थित थी।

ये समारोह प्रियंका के घर पर ही शनिवार की सुबह को आयोजित किया गया। रोका होने के बाद प्रियंका ने ट्विटर पर एक बेहद प्यारा मैसेज डाला और अपने रोके के बारे में दुनिया को बताया। निक जोनास ने भी एक खूबसूरत जवाब दिया।

उसी शाम, मुंबई के एक होटल में दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए एक शानदारी पार्टी भी आयोजित की गयी।

इस इंगेजमेंट पार्टी में बॉलीवुड और मुंबई की बहुत सी बड़ी हस्तियां शामिल हुयी। अम्बानी परिवार भी प्रियंका और निक को बधाई देने पहुंचा।

बहुत से बॉलीवुड कलाकारों ने प्रियंका और निक को मुबारकबाद दी। इनमे मलाइका अरोरा, रणवीर सिंह, वरुण धवन, अनुष्का शर्मा और आलिया भट्ट भी शामिल थे। निक और प्रियंका की जोड़ी बहुत ही प्यारी है और हम उन्हें बहुत शुभकामनाये देते हैं और आशा करते हैं की वे हमेशा खुश रहे ।

 

चित्र स्त्रोत: Iol, India TV, twitter, Priyanka Chopra’s Instagram, NDTV, jio, pinkvilla, India Today, Hindustan Times