Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

दुबई के एक रेस्ट्रॉं में तैयार किया गया दुनिया का पहला गोल्ड “वडा पॉव”।

Vda Paw

Vada Pav or Wada Pav,Indian Desi Burger is a street food dish from Mumbai, Maharashtra. Indian street food,Selective focus

दुबई का नाम सुनते ही हम अपने दिमाग में वहां की अमीरी और वहां के लोगो के द्वारा रखे जाने वाले बडे-बडे शौक की कल्पना कर लेते हैं।जो कि संयुक्त अरब अमीरात का सबसे अमीर शहर होने पर बहुत हद तक जायज भी ठहराई जा सकती है, आये दिन वहां की अमीरी के किस्से हमें अपने आसपास सुनने और देखने को मिल ही जाते है, और वहां के लोगो का सोने के प्रति प्यार तो हम झुटला ही नहीं सकते।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके आसपास की कोई ऐसी चीज जो आपको हर गली, नुक्कड और चौराहे पर देखने को मिलती हो, उसका दाम अचानक से 100 गुना बढ़ जाये तो क्या होगा? ऐसा भारत में तो नहीं हुआ है लेकिन अगर आप खाने के शौक़ीन हैं तो आपको ये जानकर काफी हैरानी होना जायज़ है।

जी हाँ हाल ही में कुछ ऐसी ही खबर सामने आयी है,मुम्बई के फेमस स्ट्रीट फूड वडा पॉव को भला कोन नहीं जानता, लोकप्रियता को आगे बढाते हुए 10 से 50 रुपये में बिकने वाला ये स्ट्रीट फूड दुबई के एक रेस्ट्रॉन्ट O’Pao में “गोल्ड वडा पॉव” के नाम से लॉन्च किया गया है।ये वडा पॉव ना केवल सोने का दिखाई देता बल्की इसके अंदर 22 कैरैट सोने का भी प्रयोग किया गया है।

रेस्तरां ने लॉन्च की घोषणा करने के लिए इसकी एक झलक के साथ अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लेते हुये लिखा है कि- “हम दुनिया के पहले 22 कैरेट ‘गोल्ड वड़ा पॉव के लॉन्च की घोषणा करते हुए खुश हैं,” इंस्टाग्राम हैंडल @opaodxb पर आप इसे देख सकते हैं।
वीडियो आगे कहता है, कि इस वडा पॉव को शकरकंद फ्राई और पुदीना नींबू पानी के साथ जोड़ा जाता है और एक खूबसूरती से तैयार की गई लकड़ी के बक्से में परोसा जाता है।

अब अंदाजा लगाइए कि इस सोने के वड़ा पाव की कीमत क्या है? इसकी कीमत 99 AED (संयुक्त अराम अमीरात दिरहम) है, जो लगभग 2000रु के बराबर है।

इस लॉंच के स्वागत में लोगो की अलग अलग प्रतिक्रिया भी देखने को भी मिली है, कई लोगो ने तालियों और इमोटिकॉन्स के साथ इस बडा पॉव का स्वागत किया है,वहीं कुछ लोगो व्दारा इसे आलोचनाओं का सामना भी करना पडा रहा है।

आप भी गोल्ड वडा पॉव पर अपनी राय हमें नीचे कमेंट सेक्शन में दे सकते हैं। कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टीकल हमें बतायें,और शेयर करे अपने दोस्तों और परिवार के साथ। खाने से जुडी और भी लेटेस्ट न्यूज और नई रेसिपीज के लिए जुडे रहिये BetterButter के साथ।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।