आईपीएल 2021 के दूसरे फेज़ के लिए सभी टीमों के खिलाड़ी दुबई में जुटना शुरू हो गए हैं। मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी इन दिनों दुबई में हैं, और लगातार अपने फैंस के साथ वहां के फोटोज़ और वीडियोज़ शेयर कर रहे हैं। हाल ही में हार्दिक पांड्या की एक फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई, जिसे अपलोड तो किया गुडी पिज़्ज़ा कैफे ने, पर इसे देखकर सभी फूडीज का दिल जरूर खुश हो गया होगा। क्या है इस फोटो की खासियत, आइए जानते हैं।
हार्दिक पांड्या को मिला अफगानी खाना चखने का मौका
हार्दिक पांड्या का भोजन के प्रति प्रेम किसी से छुपा नहीं है, और शायद यही उनकी फिटनेस का राज भी है। हाल ही में दुबई में अपना क्वॉरेंटाइन बिता रहे हार्दिक पांड्या वहीं के एक रेस्टोरेंट में अफगानी फूड का आनंद उठाते नजर आए। इसकी एक फोटो दुबई के मशहूर रेस्टोरेंट गुडी पिज़्ज़ा कैफे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि ‘बेस्ट खाना और बेस्ट वाइब‘। अपनी ट्रेनिंग के बीच में से वक्त निकालकर अपनी इस फूड ट्रिप के दौरान हार्दिक पांड्या ने बहुत से प्रसिद्ध अफगानी व्यंजनों में से अफगानी औषक, काबुली पुलाव, अफगान बुलाने और अन्य कई पकवानों का लुत्फ उठाया। इस फोटो में आप हार्दिक की टेबल पर सजी दावत का अंदाजा लगा सकते हैं। उम्मीद करेंगे की हार्दिक को ये खाना पसंद आया होगा, और ऐसी शानदार डाइट के बाद वे आईपीएल 2021 में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।
BetterButter special अफ़ग़ानी रेसिपीज़ आप यहाँ से देख सकते हैं!
शेयर कीजिए ये रोचक स्टोरी अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ, और ऐसी ही बेहतरीन रेसिपीज के लिए बने रहिए BetterButter के साथ।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

