Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

यह हाई प्रोटीन वेज रैप है आपके बढ़ते हुए वजन का हल

Spinach Wrap

वजन कम करने के लिए हम हमेशा ही कम खाने और कठिन परिश्रम जैसे मिथक को सच मानते हुए आयें हैं, जबकि वास्तव में वजन कम करना हमारी असंतुलित भोजन और अव्यवस्थित दिनचर्या को सुधारने की एक प्रक्रिया है। जो हमारे शरीर के लिए सभी गुणों से भरपूर हो और शरीर की क्रियाओं को सुचारू रूप से चलाने में मदद कर सके। 

पोषण विशेषज्ञ पूजा मखीजा ने इंस्टाग्राम पर एक त्वरित, आसान और स्वस्थ नो-कार्ब, हाई-प्रोटीन पालक रैप रेसिपी साझा की, जिसे आप घर पर बना सकते हैं और नाश्ते या रात के खाने के रूप में भी इसका आनंद ले सकते हैं। यह अघुलनशील फाइबर से भरा हुआ है जो अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकता है। यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, पालक वजन घटाने के सबसे प्रभावी साधनों में से एक है। दूसरी ओर, मशरूम, फाइबर और प्रोटीन दोनों के उत्कृष्ट स्रोत के रूप में, वसा जलाने में मदद करता है

यह एक स्वस्थ, उच्च प्रोटीन नाश्ता विकल्प माना जाता है जो आपको भरा हुआ रखता है, अधिक खाने से बचने में मदद करता है, और वजन घटाने में योगदान देता है।

आवश्यक सामग्री

1.पालक – 1 कप

2.अंडा – 1

3.नमक – 1 छोटा चम्मच 

4.चिल फ्लेक्स – 1 छोटा चम्मच 

5.अजवायन +¼ छोटा चम्मच 

6.काली मिर्च पाउडर 

7.बटन मशरूम – 2 

8.मिश्रित शिमला मिर्च

9.टमाटर – 1

10.तुलसी के पत्ते – 6-8

 

बनाने की विधि 

1.सबसे पहले पालक को अच्छी तरह धो लें और उसके पत्तों को काट लें।

2.अब एक ब्लेंडर में पालक डालें और दो अंडे तोड़कर डाल दें और इसे पीसकर प्यूरी बना लें।

3.अब आप इस प्यूरी को निकालें और उसमें नमक, चिली फलेक्स व हर्ब्स डालकर मिक्स करें।

4.इसके बाद आप एक पैन में थोड़ा सा ऑयल डालकर उसे ग्रीस करें।

5.अब आप थोड़ी प्यूरी पैन में डालकर फैलाएं और दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंके।

6.अब आप अपनी पसंद की सब्जियों को धोकर काट लें।

7.इसके बाद आप इसे एक दूसरे पैन में डालकर सॉटे करें।

8.साथ में आप इसमें नमक, मिक्स हर्ब्स और चिली फलेक्स डालें।

9.अब आप इसे एक प्लेट में निकाल लें।

10.अब आप रैप के उपर इस फिलिंग को डालें।

11.इसके बाद आप उसे फोल्ड करके रैप करें।

12.आपकी पालक रैप बनकर तैयार है।

13.आप इसे मिड मील्स यहां तक कि नाश्ते व डिनर में भी खा सकते हैं।

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।