Site icon BetterButter Blog: Indian Food Recipes, Health & Wellness Tips

बच्चों को पेट के कीड़ों से छुटकारा दिलाने के 8 घरेलु नुस्खे- Home Remedies For Stomach Worms

Home Remedies For Stomach Worms Feature

पेट दर्द बच्चों को होने वाली आम समस्याओं में से एक है। इसका कारण बच्चों के पेट में कीड़े हो सकते हैं। ये कीड़े बच्चे के आँत में रहते हैं और बच्चे के न्यूट्रीशन से खाना लेते हैं।इस तरह बच्चे की सेहत को पेट में कीड़े से नुकसान होता है और कमज़ोरी पनप सकती है। इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं बच्चों के पेट में कीड़े के घरेलू उपाय (home remedies for stomach worms)। पर आइए सबसे पहले जान लेते हैं पेट में कीड़े होने के कारण।

पेट में कीड़े होने की वजह-

बच्चों के पेट में कीड़े होने की मुख्य वजह उनका हानिकारक जीवाणुओं से सम्पर्क में आना होता है। इसके अलावा मीठे का अधिक सेवन व दिनचर्या में शारीरिक क्रियाशीलता की कमी भी पेट के कीड़ों का कारण बन सकती है। मुख्य रूप से पेट में कीड़े होने के निम्न कारण होते हैं-:

अगर आप सोच रहें हैं की पेट के कीड़े कितने प्रकार के होते हैं तो आपको बता दें कि पेट के कीड़े (कृमि) 20 से भी आधिक प्रकार के होते हैं जो कि स्वास्थ्य को विभिन्न तरीक़ों से प्रभावित करते हैं। वैसे तो अगर बच्चे में पेट में दर्द है और उसका वजन घट रहा है तो आप यह आसानी से समझ सकते हैं की उनके पेट में कीड़े हैं। ऐसे और भी बहुत सारे लक्षण हैं जिनका आपको ध्यान रखना चाहिए। उल्टी होना, भूख का ख़त्म हो जाना, कुपोषण, पीलिया, गुदा में जलन, पेशाब में जलन, डायरिया, खांसी, बुखार और खून की कमी होना भी बच्चों के पेट में कीड़े होने के लक्षण (pet me kide hone ke lakshan) हैं।

पेट के कीड़ों से छुटकारा दिलाने के घरेलु नुस्खे (home remedies for stomach worms)-

पेट में कीड़े होने पर बच्चों वज़न तेजी से कम होता है और उचित समय पर इस समस्या का इलाज़ यदि नही किया जाए तो अन्य बीमारियां भी उत्पन्न हो सकती हैं। पेट में कीड़े होने पर पेट में दर्द होना व पर्याप्त भोजन करने के बाद भी कमजोरी बने रहना जैसी समस्याएं अधिक होती है। बच्चों के पेट में कीड़े होने पर चिकित्सक से सम्पर्क करना उचित रहता है पर इसका इलाज कुछ घरेलू नुस्ख़ों से भी किया जा सकता है। ये नुस्ख़े बड़ों के पेट में कीड़े होने पर भी कारगर होते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्ख़ों को विस्तार से-:

1. गाजर का उपयोग पेट के कीड़े मारने में

गाजर का सेवन पेट के कीड़ों से राहत पहुँचाने में काफ़ी लाभदायक होता है।यह  बच्चों के शरीर की इम्युनिटी को भी बढ़ाता है। बच्चों के लिए खाली पेट गाजर खाना बहुत लाभदायक होगा। इसके अलावा गाजर का जूस पीने से भी पेट के कीड़े समाप्त हो जाते हैं।

2. नारियल के सेवन से पेट के कीड़ों का समाधान

पेट के कीड़ें साफ करने में नारियल के तेल का भी उपयोग किया जा सकता है। नारियल तेल व नारियल से बने अन्य उत्पाद पेट के कीड़ों को मारने में सहायक होते हैं तथा शरीर को आवश्यक अतिरिक्त पोषण भी प्रदान करते हैं। इसलिए पेट के कीड़ों से राहत पाने के लिए अपने आहार में नियमित रूप से नारियल का तेल शामिल करें। अगर नारियल का तेल उपलब्ध न हो तो बच्चे को ब्रेकफास्ट के साथ 1  बड़ा चम्मच कद्दूकस किया हुआ नारियल नियमित रूप से दें।

3. ज़ीरे से पेट के कीड़े का इलाज

जीरे और गुड़ का नियमित सेवन भी पेट के कीड़ों से बचे रहने में लाभदायक सिद्ध होता है। इसके लिए जीरे को तवे पर भून लें और भुने हुए जीरे का सेवन गुड़ के साथ करें। नियमित रूप से इस प्रक्रिया को लगभग एक हफ़्ते करने से निश्चित रूप से पेट के कीड़ों में लाभ होगा। दरअसल जीरे की तासीर गर्म होती है जिससे पेट के पेट के कीड़े पेट में ही समाप्त हो जाते हैं और शौच के साथ बाहर निकल जाते हैं।

4. पेट की कीड़े मारने में अजवाइन का उपयोग

पेट के कीड़ों से राहत प्राप्त करने में अजवाइन के औषधीय गुण भी कारगर सिद्ध होते हैं। अजवाइन का लाभ पेट के कीड़ों में प्राप्त करने के लिए भोजन से पूर्व प्रतिदिन आधा चम्मच अजवाइन का सेवन गुनगुने पानी के साथ करें। इससे पेट के कीड़ों में लाभ होगा। इस बात की भी सावधानी रखें कि इस दौरान मीठे का सेवन कम से कम करें।

5. कच्चे पपीते का रस है पेट के कीड़ों में कारगर

पेट के कीड़े दूर करने में पपीते का रस भी लाभकारी होता है। पेट के कीड़े समाप्त करने के लिए कच्चे पपीते का रस निकाल लें। अब 4 बड़े चम्मच गुनगुने पानी में 1 बड़ा चम्मच पपीते का रस और 1 छोटा चम्मच शहद मिलाएं और बच्चे को पिलाएं। इस प्रक्रिया को लगभग एक हफ़्ते तक करने से पेट के कीड़ों में लाभ होगा। दरअसल पपीते में पपेन नामक एंज़ायम मौजूद होता है जो कि कृमिनाशक गुणों से भरपूर होता है और पेट के कीड़ों को दूर करता है।

6. लहसुन मारता है पेट के कीड़ें

लहसुन लगभग हर घर में आसानी से उपलब्ध हो जाता है और पेट के कीड़े समाप्त करने के लिए इसका उपयोग एक औषधि के रूप में किया जा सकता है। लहसुन में पाए जाने वाले एलिसिन और अजोएन नामक तत्व पेट के कीड़ों से आराम पाने में लाभदायक सिद्ध होते हैं। पेट के कीड़ों से लाभ पाने के लिए नियमित रूप से रोज सुबह खाली पेट 4-5 कच्चे लहसुन की कलियों का सेवन करें।

7. लौंग का उपयोग

पेट के कीड़े दूर करने के लिए लौंग के औषधीय गुण भी काफी लाभदायक होते हैं। इसके लिए गर्म पानी में लौंग उबाल लें और फिर उस पानी को छान लें। इसमें शहद मिलाएं और फिर गुनगुना होने पर इस पानी का सेवन करें। इस तरह लौंग के पानी का नियमित रूप से सेवन करने से लौंग में मौजूद इयूजीनॉल नामक तत्व का लाभ शरीर को मिलेगा तथा पेट में मौजूद कीड़े व उनके अंडें समाप्त हो जाएंगे।

8. सेब के सिरके से पेट के कीड़ों का इलाज़

सेब के सिरका सबसे प्रभावकारी पेट के कीड़े की घरेलू दवा है। सेब के सिरके को गर्म पानी में मिलाकर और फिर उसमें शहद मिलाकर दिन में रोज दो बार पीने से पेट के कीड़े साफ हो जाते हैं। सेब का सिरका पेट के पीएच स्तर को उचित स्तर पर बनाये रखता है तथा कीड़ों को साफ कर स्वास्थ्य लाभ पहुंचाता है।

पेट के कीड़े स्वास्थ्य के लिए बहुत ख़तरनाक हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हमने आपसे बच्चों के पेट में कीड़े के घरेलू उपाय (home remedies for stomach worms) साझा किए।कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल, हमें बताइए, साथ ही इसे साझा कीजिए अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही अनमोल जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ।

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित की गयी किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण  प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।