त्यौहार अपने साथ मस्ती , प्यार, परिवार और बहुत सारी यादें लेकर आते हैं और साथ ही लाते हैं ढेर सारा खाना। अब भले आप कितने भी बड़े फिटनेस फ्रिक क्यों न हो त्योहारों की रोनक आपको कई तरह के स्वादिष्ट पकवानों को खाने पर मजबूर कर ही देती है। इसी खुशी के बीच अपनी खाने पचाने की क्षमता को ध्यान में न रखते हुए जरूरत से ज्यादा खाना भी कई बार एक बड़ी परेशानी बन जाती है।
त्योहारों के बाद अक्सर लोग पेट दर्द, पेट खराब होना और पेट से जुड़ी कई अन्य समस्याओं के शिकार हो जाते हैं। जिसके कारण डॉक्टर को दिखाना या किसी अच्छे घरेलू उपचार के अलावा कोई रास्ता नजर आना असंभव हो जाता है।
लाइफ कोच ल्यूक कॉटिन्हो ने हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट में ऐसा ही एक घरेलू उपचार साझा किया है। वह हमें आसानी से उपलब्ध भारतीय मसालों और मसालों से बने घर के बने काढ़े का लाभ दिखाते हैं। अगर आप पेट दर्द का एक हानिरहित उपाय चाहते हैं, तो यह नुस्खा सिर्फ आपके लिए है।
सामग्री
1.जीरा – 1 चम्मच
2.सौंफ – 1 छोटा चम्मच
3.काली मिर्च – 4
4.लौंग – 3
5.अजवायन – 1 चुटकी
6.पानी
विधि
1.एक पैन में पानी डालें और सभी सामाग्री डाल दें।
2.अब इसे 5 से 7 मिनट के लिए उबाल लें।
3.अब कम आंच पर और 3 से 4 मिनट के ल्ए उबालें।
4.काढ़ा छानकर एक कप में डालें।
5.अपने पेट दर्द में इसे प्रभावी बनाने के लिए इसे गुनगुना पीएं।
ल्यूक सर्वोत्तम परिणामों के लिए इस काढ़े को दिन में तीन बार पीने की सलाह देते हैं। वह इस पेय को वयस्कों के साथ-साथ 4 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए सुझाते है। हालांकि, अगर इस काढ़े को पीने के बाद भी दर्द बना रहता है, तो वह सुझाव देते हैं कि आप आगे की चिकित्सा जांच के लिए डॉक्टर से मिलें।
उन्होंने इस पेय को “बच्चों और वयस्कों के पेट दर्द के लिए एक सरल शक्तिशाली उपाय” बताया है। हालांकि, उनके कैप्शन में चेतावनी दी, “एक सूचित निर्णय लें … हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श लें। यह निर्धारित दवाओं का रिप्लेसमेंट नहीं है। अगर आपका पेट दर्द बना रहता है तो हमेशा डॉक्टर को दिखाएं।”
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

