सनग्लासेस (चश्मा) सिर्फ फैशन के लिए ही नहीं होते बल्कि ये धूप और सूरज की हानिकारक किरणों से आँखों को बचाते हैं और साथ ही हमारी पर्सनालिटी को और खूबसूरत बना देता है | बशर्ते हम अपने फेस कट के हिसाब से सनग्लासेस चूज़ करें | आज बैटर बटर लाये हैं आपके लिए ऐसी टिप्स ताकि आप जान पाएं क्या हैं आपके फेस की शेप और कौन से सनग्लासेस आप पर लगेंगे बेस्ट |
फेस शेप जानने की ट्रिक
आसानी से मिटने वाला मार्कर या लिपस्टिक लें | एक हाथ की लम्बाई से दूर शीशे के सामने खड़े हो जाएं | अब शीशे पर अपने फेस की आउटलाइन ड्रा (रूपरेखा) करें | अपनी ठोड़ी से शुरू कर अपनी हेयर लाइन तक| थोड़ा पीछे हटे और देखे आपके चेहरे का क्या अकार है |
1.राउंड फेस
इसमें चेहरे की लम्बाई और चौड़ाई लगभग बराबर होती हैं | छोटी सी गोलाकार ठोड़ी और कोई शार्प एंगल्स नहीं | अगर आपका राउंड फेस है तो हमें चेहरे को थोड़ा लम्बा दिखाना है | तो ऐसे सनग्लासेस हो जिसके फ्रेम गहरे रंग के हो और लम्बाई से चौड़ाई ज्यादा हो |
राउंड फेस के लिए चुने ये सनग्लासेस-
- कैट ऑय ग्लासेस
- बटरफ़्लाई ग्लासेस
- छोटे ब्रिज वाले ग्लासेस
- एविएटर्स
- वैफेयरर
क्या ना चुने ?
- राउंड ग्लासेस
- रंग-बिरंगे लेन्सेस
- ग्लासेस जो भौहें ढ़के
- छोटे फ्रेम्स
2.ओवल शेप
ऐसी शेप में चेहरे की लम्बाई चौड़ाई से ज्यादा होती हैं | ठोड़ी गोलाकार और माथे की चौड़ाई जबड़े के मुकाबले ज्यादा होती हैं | अगर आपके चेहरे की अंडाकार शेप है तो बड़े चश्मों से रहे दूर | ध्यान रहे की फ्रेम का ऊपरी हिस्सा ऑयब्रो के साथ सटा हो | ना ऊँचा ना नीचा |
ओवल फेस के लिए चुने ये सनग्लासेस
- स्मूथ लाइन फ्रेम -रेक्टेंगुलर, राउंड या ओवल
- बटरफ्लाई ग्लासेस
- कैट ऑय ग्लासेस
- एविएटर्स
क्या ना चुने
- चश्मे जिनके कोने निकले हो
- बहुत ज्यादा बड़े चश्मे
- सनग्लासेस जिनकी चौड़ाई ज्यादा हो
- बहुत तंग फ्रेम्स
3.स्क्वायर फेस
इस तरह की शेप में लम्बाई और चौड़ाई सामान होती है लेकिन ठोड़ी थोडी फैलावट वाली और एंगुलर होती है | चीकबोन, माथा और जबड़ा की चौड़ाई अक्सर बराबर होती है |
स्क्वायर फेस के लिए चुने ये सनग्लासेस
- बड़े अकार के सनग्लासेस
- रंग-बिरंगे फ्रेम्स
- ओवल, राउंड या टीयर-शेप्ड सनग्लासेस
- फ्रेम लेस्स ग्लासेस
- कैट ऑय ग्लासेस
- एविएटर्स
क्या ना चुने
- स्क्वायर सनग्लासेस जिनकी कोने निकले हो
- छोटे या तंग चश्मे
- चश्मे जिनका फ्रेम आपके चेहरे से बड़ा हो
4.रेक्टेंगुलर शेप
ऐसी शेप में चेहरे की लम्बाई उसकी चौड़ाई से ज्यादा होती हैं | चीकबोन, माथा और जबड़ा की चौड़ाई अक्सर बराबर होती हैं | ऐसे में हमारा मकसद होना चाहिए चेहरे को थोड़ा चौड़ा दिखाना | ऐसे सनग्लासेस चूज़ करें जो आकार में बड़े हो |
रैक्टैंगुलर फेस के लिए चुने ये सनग्लासेस
- बड़े फ्रेम वाले चश्मे
- एविएटर वो भी बड़े फ्रेम वाले
- राउंड फ्रेम
क्या ना चुने
- छोटे या तंग चश्मे
- रंगबिरंगे फ्रेम वाले चश्मे
5.हार्ट-शेप्ड फेस
यहाँ पर भी चेहरे की लम्बाई उसकी चौड़ाई से ज्यादा होती है जिसमे माथा चौड़ा और ठोड़ी छोटी होती है | मतलब चेहरे की चौड़ाई माथे से ठोड़ी तक आते-आते कम होती जाती है | ऐसे में करना ये है कि चेहरे के निचले भाग को भी थोड़ा चौड़ा दिखाना है |
हार्ट-शेप्ड फेस के लिए चुने ये सनग्लासेस
- गोलाकार चश्मे
- छोटे फ्रेम वाले चश्मे जिसका ब्रिज भी छोटा हो
- एविएटर्स
- फ्रेमलेस ग्लासेस
- ब्राइट कलर्स
क्या ना चुने
- बड़े और भारी फ्रेम्स वाले चश्मे
- नुकीलें और बाहर की तरफ निकले किनारो वाले चश्मे
- चश्में जो भोहों को ढ़के
- बटरफ़्लाई ग्लासेस
- कैट ऑय ग्लासेस
6.ट्राइंगुलर फेस
चेहरे की लम्बाई उसकी चौड़ाई से ज्यादा, छोटी त्रिभुज आकार की ठोड़ी और छोटा माथा | अब करना ये हैं कि हमें चेहरे के ऊपरी हिस्से को निचले हिस्से के मुकाबले चौड़ा दिखाना हैं |
ट्राइंगुलर फेस के लिए चुने ये सनग्लासेस
- राउंड ग्लासेस जिसमे ब्राइट सजावट हो
- एविएटर्स
- कैट ऑय ग्लासेस जिसमे पारदर्शी लेंस हो
- फ्रेमलेस चश्मे
क्या ना चुने
- स्क्वायर और रेक्टेंगुलर फ्रेम
- छोटे फ्रेम
- कैट ऑय ग्लासेस जिनके गहरे रंग के लेंस हो
चित्र स्त्रोत- brightside

